LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
15:2123 अग॰

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी, दुनियाभर के 2 हजार से अधिका मेहमान बने राज्याभिषेक में साक्षी

King Charles III Coronation
King Charles III Coronation: किंग चार्ल्स III का शनिवार को ऐतिहासिक राज्याभिषेक हो गया है। वह अपनी पत्नी और क्वीन कैमिला के साथ वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे, जहां उन्हें एक धार्मिक समारोह में यूनाइटेड किंगडम के किंग का ताज पहनाया गया। ये परंपरा लगभग एक हजार साल पुरानी है। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी कैमिला भी आधिकारिक रूप से 'क्वीन' बन गईं। 1066 में विलियम द कॉन्करर के बाद से हर ब्रिटिश राज्याभिषेक वेस्टमिंस्टर एब्बे में ही हुआ है। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स शनिवार को यहां एबे वेस्टमिंस्टर में होने वाले अपने ऐतिहासिक राज्याभिषेक के दौरान शाही सिंहासन पर बैठे। 86 वर्ष पहले इस गद्दी पर उनके नाना जॉर्ज-VI ताजपोशी के समय बैठे थे। बता दें कि शाही परंपरा के अनुसार ताजपोशी के समय कई स्टेप होते हैं और इस दौरान अलग-अलग पारंपरिक गद्दियों और सिंहासनों का उपयोग किया जाता है।राज्याभिषेक के दौरान महाराजा चार्ल्स और उनकी पत्नी महारानी कैमिला अलग-अलग क्षणों में ‘सेंट एडवर्ड्स चेयर’, ‘चेयर्स ऑफ स्टेट’ और ‘थ्रोन चेयर्स’ पर बैठे। इस दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में ‘बिब्लिकल बुक ऑफ कोलोसियन’यानी बाइबिल के कुछ अंश पढ़े। बता दें कि सुनक ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री हैं और हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं। बाइबिल पढ़कर उन्होंने ईसाई समारोह की आस्था बहु-विश्वास को आगे बढ़ाया। आखिर में किंग ने 17वीं सदी का सेंट एडवर्ड क्राउन पहना, जो सॉलिड गोल्ड से बना हुआ है। इसका वजन लगभग ढाई किलो है।इसे सिर्फ राज्याभिषेक के दौरान पहना जाता है, जो कि प्रतीकात्मक होता है। राज्याभिषेक के बाद इसे सहेजकर रख दिया जाता है। https://khaberhindi.com/pm-modi-spoke-about-the-kerala-story-film-in-bellary-b/ इस बीच किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे 2.2 किलोमीटर की यात्रा की।
← पिछली खबरPM Modi की मां हीरा बा का काशी के दशाश्वमेध घाट पर पिण्ड दानअगली खबर →सीएम हाउस के लिए मैंने मंगवाया था फर्नीचर', CM केजरीवाल पर महाठग सुकेश का नया आरोप
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।