LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:3624 अग॰

सीएम हाउस के लिए मैंने मंगवाया था फर्नीचर', CM केजरीवाल पर महाठग सुकेश का नया आरोप

arvind kejriwal
conman sukesh accused arvind kejriwal: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से ही दिल्ली एलजी को पत्र लिखा है. सुकेश चंद्रशेखर ने सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास में सजावट के सामान की खरीद की जांच की मांग की है. सुकेश ने दावा किया है कि सीएम केजरीवाल ने बड़ी संख्या में महंगी चीजें खरीदीं. आरोप है कि सीएम हाउस के लिए केजरीवाल ने राल्फ लॉरेन, विजनेयर जैसी कंपनियों के सामान लाखों रुपये में खरीदे थे. इसके अलावा केजरीवाल पर एक दक्षिण भारतीय व्यवसायी से चांदी के क्रॉकरी सेट 90 लाख रुपयों में खरीदने का आरोप है. सुकेश ने दावा किया कि रिनोवेशन के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद सुकेश से महंगे फर्नीचर और बिस्तर खरीदे थे जो कि फिलहाल जांच के दायरे में हैं. सुकेश ने कहा, केजरीवाल और सत्येंद्र जैन द्वारा व्यक्तिगत रूप से फर्नीचर का चयन उन तस्वीरों के आधार पर किया गया था जो मैंने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को व्हाट्सएप और फेस टाइम चैट के जरिए भेजे थे. लेटर में कहा गया, 15 प्लेट और 20 चांदी के गिलास, कुछ मूर्तियां और कई कटोरे, चांदी के चम्मच, आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए. सुकेश ने लेटर लिखकर आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल को मैंने खुद फर्नीचर पहुंचाया. जैतून के हरे रंग का गोमेद पत्थर से बना 12-सीटर डाइनिंग, जिसकी कीमत 45 लाख थी. https://khaberhindi.com/bjp-bsp-ticket-to-muslim-candidate/ केजरीवाल ने अपने बेडरूम के लिए और बच्चे के बेडरूम के लिए 34 लाख की ड्रेसिंग टेबल खरीदी. आरोप के मुताबिक केजरीवाल ने अपने घर में 18 लाख रुपये के 7 शीशे खरीदे. इसके अलावा गलीचे, चादरें, तकिए राल्फ लॉरेन से कुल 30 टुकड़े खरीदे जिनकी कीमत कभी 28 लाख रुपये है. साथ ही 45 लाख रुपये मूल्य की 3 दीवार घड़ियां खरीदी गईं. सुकेश ने कहा कि ये सब फर्नीचर मैंने मुंबई और दिल्ली से बिलिंग पर खरीदे थे, क्योंकि ये सभी फर्नीचर इटली और फ्रांस से मंगाए गए थे. सुकेश ने कहा सभी फर्नीचर सीधे अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंचाए गए और मेरे कर्मचारी ऋषभ शेट्टी द्वारा आवास में रखवाए गए.
← पिछली खबरकिंग चार्ल्स III की ताजपोशी, दुनियाभर के 2 हजार से अधिका मेहमान बने राज्याभिषेक में साक्षीअगली खबर →गौतम गुलाटी-प्रिंस नरूला की हुई रिया चक्रवर्ती से खटपट, शो की शूटिंग पर लगा ब्रेक?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।