हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5522 नव॰

Mahua Moitra Adani और बीजेपी पर आक्रामक, टीएमसी सांसद का आरोप- सरकार को 'टोपी पहनाई'

Mahua Moitra Adani
WhatsApp ↗
Mahua Moitra Adani और बीजेपी पर आक्रामक हैं। तीखे जुबानी हमले कर रहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि अरबपति उद्योगपति अडाणी ने नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए सरकार को 'टोपी पहनाई'। महुआ के हमले का जिक्र इसलिए भी रोचक है क्योंकि उन्होंने सरकार के अलावा अडाणी और बीजेपी के जुड़ाव को लेकर भी हमला बोला है। [caption id="attachment_5742" align="aligncenter" width="600"]mahua तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)[/caption] निवेशकों से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट की क्लिप शेयर कर महुआ ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के फैसले पर भी राय दी। उन्होंने कहा कि अडाणी के मामले में पूरी स्पष्टता होने तक टोटल एनर्जी ने 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश को होल्ड कर दिया है। आशा है अडाणी के FPO में एंकर निवेशक बनने से पहले LIC ने भी आरोपों की जांच की होगी। महुआ ने हैशटैग बीजेपी टोपी (#BJPTopi) के साथ जांच एजेंसियों को अंधेरे में रखे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, जब आप खुलेआम एजेंसियों को टोपी पहना सकते हों और एजेंसियां कोई कार्रवाई भी नहीं करेंगी, ऐसे में किसी बात की चिंता करने की जरूरत क्या है ?
टैग्स#Mahua Moitra Adani
← पिछली खबरAmit Shah 25 नशा मुक्ति केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पितअगली खबर →Adani Hindenburg Issue : संसद से सड़क तक गूंज रही जांच की मांग, युवा कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, VIDEO
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।