हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1722 नव॰

Mukesh Ambani vs Gautam Adani Networth: अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने लगाई छलांग

ambani adani
WhatsApp ↗
Mukesh Ambani vs Gautam Adani Networth: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरैमन और देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अरबपतियों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। मुकेश अंबानी फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में 10 वें पायदान से छलांग लगाकर 8 वें पायदान पर पहुंच गए। 65 साल के अंबानी की कुल दौलत 84.0 बिलियन डॉलर है। बता दें कि अंबानी ने लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन जैसे अरबपतियों को पछाड़ दिया है। वहीं, इस लिस्ट में गौतम अडानी 4th नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति 124.4 बिलियन डॉलर है। Forbes Real Time Billionaires इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क 207.7 डॉलर के साथ नंबर वन पायदान पर हैं। वहीं, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान Bernard Arnault हैं, इनकी कुल संपत्ति 147.8 डॉलर है। तीसरे पायदान पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं। बेजोस की कुल संपत्ति 130.4 बिलियन डॉलर है। चौथे स्थान पर गौतम अडानी, पांचवें स्थान पर बिल गेट्स, छठवें स्थान पर Warren Buffett और सातवें स्थान पर Larry Ellison हैं। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे इस कंपनी के शेयर: इस अधिग्रहण के बाद Stock 113 रुपये के पार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल दोनों भारतीय उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी में 40.4 बिलियन डॉलर का फासला रह गया है। यानी मुकेश अंबानी की संपत्ति अब गौतम अडानी से 40.4 बिलियन डॉलर कम रह गई है। बता दें कि Bloomberg बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी दुनिया के 10 वें सबसे अमीर इंसान हैं।  
← पिछली खबरVidyarambh Sanskar Kashi : अनाथ बच्चों के लिए काशीवासियों ने बढ़ाए हाथ, शिक्षा का संकल्पअगली खबर →उद्धव ठाकरे गुट की प्रत्याशी के पक्ष में उतरे Raj Thackeray, भाजपा को लिखा हैरान करने वाला पत्र
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।