LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
17:5124 अग॰

Nagar nigam Election, वाराणसी में 1 बजे तक 24.05 प्रतिशत, गंगापुर में 49.17 फीसदी मतदान

nagar nigam election
Nagar nigam Election, नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरु हो चुका है। दोपहर 1:00 बजे तक वाराणसी नगर निगम के लिए 24.05%, वही नगर पंचायत गंगापुर में 49. 17 फ़ीसदी मतदान हो चुके हैं। पहले 4 घंटे में सुबह 11 बजे तक वाराणसी नगर निगम में 13.49 फीसद वोट पड़े। जबकि गंगापुर 36.11 फीसद वोटिंग हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में रुझान दिख रहा है। लोग सुबह से ही लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी में पहले चरण में मतदान हो रहा है। बूथ एजेंटों की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों ने बूथों पर मतदान शुरू कराया। वोटर्स ने ईवीएम का बटन दबाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिया। मतदान का क्रम शाम छह बजे तक चलेगा। आपको बता दें कि वाराणसी में मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए नगर निगम में पांच जोन, 100 वार्ड, 408 मतदान केंद्र व 1298 बूथ बनाए गए हैं। कुल 16,11,536 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।  
← पिछली खबरNagar Nigam Election 2023, वोट डालने पहुंचे जनप्रतिनिधि, लोगों से की अपीलअगली खबर →Lucknow, पुलिसकर्मी ने किया लड़की का पीछा, वीडियो वायरल होने पर निलंबित
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।