हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4222 नव॰

Nagar nigam Election, वाराणसी में 3 बजे तक 32.06 प्रतिशत, गंगापुर में 65.07 फीसदी मतदान

nagar nigam
WhatsApp ↗
Nagar nigam Election, नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। वाराणसी में 3 बजे तक 32.06 प्रतिशत और गंगापुर में 65.07 फीसदी मतदान हो चुके है।   दोपहर 1:00 बजे तक वाराणसी नगर निगम के लिए 24.05%, वही नगर पंचायत गंगापुर में 49. 17 फ़ीसदी मतदान हो चुके हैं। पहले 4 घंटे में सुबह 11 बजे तक वाराणसी नगर निगम में 13.49 फीसद वोट पड़े। जबकि गंगापुर 36.11 फीसद वोटिंग हुई। https://khaberhindi.com/nagar-nigam-election-11-am-voting-percentage/ मतदान को लेकर मतदाताओं में रुझान दिख रहा है। लोग सुबह से ही लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।. वाराणसी में पहले चरण में मतदान हो रहा है। बूथ एजेंटों की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों ने बूथों पर मतदान शुरू कराया। वोटर्स ने ईवीएम का बटन दबाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिया। मतदान का क्रम शाम छह बजे तक चलेगा। आपको बता दें कि वाराणसी में मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए नगर निगम में पांच जोन, 100 वार्ड, 408 मतदान केंद्र व 1298 बूथ बनाए गए हैं। कुल 16,11,536 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।
टैग्स#election#nagar nigam
← पिछली खबरवाराणसी के बाद अब Ayodhya में राम मंदिर के पास बनेगी टेंट सिटीअगली खबर →Nagar Nikay Chunav, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेश वर्मा ने डाला वोट
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।