ताजा खबरें
चूहों ने मरीज को काटा, NHRC ने अस्पताल को दिया नोटिस

NHRC, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में चूहों द्वारा मरीज़ों के पैरों पर काटने की कथित घटना को लेकर मंगलवार को राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया।
एनएचआरसी ने कहा कि बताया जा रहा है कि चूहों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि यहां के मनोरोग विभाग के वार्ड सी में चूहों ने चार मरीजों को काट लिया है।
इसमें कहा गया है कि एनएचआरसी ने मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि जोधपुर में सरकारी मथुरा दास माथुर अस्पताल (एमडीएमएच) में चूहों द्वारा मरीजों के पैरों पर काटने की घटनाएं हुई हैं।
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोगों की मौत
आयोग ने कहा कि अगर खबर सच है, तो यह रोगियों के स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल के अधिकार के उल्लंघन का संकेत देती है, जो उसके लिए चिंता का विषय है।
बयान में कहा गया है कि एनएचआरसी ने राजस्थान के मुख्य सचिव को नोटिस जारी चार हफ्तों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें एमडीएमएच, जोधपुर में मरीजों की शिकायतों को दूर करने के लिए उठाए जा रहे या उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी भी शामिल हो। आयोग ने अस्पताल के अधीक्षक को भी नोटिस जारी किया है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06