हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0322 नव॰

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोगों की मौत

lightning in ghazipur
WhatsApp ↗
Gazipur, गाजीपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मंगलवार को एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गाजीपुर नगर के बड़ापुरा निवासी इकराम अंसारी (28) और नूरुद्दीनपुरा निवासी नसीरुद्दीन उर्फ बाबू (55) मंगलवार की शाम स्नान करने के लिए चीतनाथ घाट पर थे। उसी समय गिरी बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

एक अन्य घटना में शादियाबाद थाना क्षेत्र के जौलहटा निवासी सूरज राजभर (10) और जमानिया क्षेत्र के तियरी गांव की रहने वाली दुर्गा देवी (48) की मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

MP, आदिवासी युवक पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तार

जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतकों के परिजन को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
← पिछली खबरMP, आदिवासी युवक पर पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तारअगली खबर →चूहों ने मरीज को काटा, NHRC ने अस्पताल को दिया नोटिस
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।