LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
19:3924 अग॰

PAK vs NED T20 WC: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, लेकिन नहीं कर सकी टीम इंडिया की बराबरी

india_vs_pakistan_
PAK vs NED T20 WC: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 29वां मैच आज रविवार को पर्थ स्टेडियम में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स (PAK vs NED) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। सुपर-12 में ग्रुप-2 के इस मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 91 रन ही बना सकी, जिसे पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर 13.5 ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 49, फखर जमां ने 20 और शान मसूद ने 12 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। बाबर के T20I करियर में यह पहली बार हुआ है जब वह लगातार तीन मैचों में 10 से कम के स्कोर के नीचे आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की यह पहली जीत है।रिजवान ने मुकाबले में अर्धशतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने T20I में अपने 2500 रन पूरे कर लिए हैं। रिजवान ने 65 पारियों में यह कारनामा किया है। पाकिस्तान के पास 9 ओवर के अंदर ही इस स्कोर हासिल करके नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया की बराबरी करने का मौका था, लेकिन PAK टीम ऐसा नहीं कर सकी। T20 WC: क्यों बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन? इससे पहले, नीदरलैंड्स की टीम की 9 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। टीम के लिए कॉलिन ऐकरमैन ही टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर 27 रन बनाए। उनके अलावा स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए शादाब खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो और शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हैरिस राउफ को एक-एक सफलता मिली।  
← पिछली खबरsouth korea: संकरी गली में जुटे हजारों लोग, भगदड़ मची और बिछ गईं लाशें; हैलोवीन हादसे की भयानक तस्वीरेंअगली खबर →ठप पड़ेंगी ट्रेनें, बिजली को तरसेंगे लोग, Pakistan को बर्बादी की कगार पर ले आया चीन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।