LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:3211 सित॰

डिफॉल्टर होने से बचा Pakistan , समय से पहले चुका दिए एक अरब डॉलर

shahbaz
पड़ोसी देश Pakistan फिलहाल के लिए डिफॉल्टर होने से बच गया है। पाकिस्तान ने समय से पहले एक अरब डॉलर चुका दिए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान ने शुक्रवार को तय समय से तीन दिन पहले एक अरब अमेरिकी डॉलर के अंतरराष्ट्रीय सुकुक (शरिया आधारित बांड) बांड का भुगतान कर दिया। इस तरह नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने धन अदायगी में चूक को टाल दिया है। समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने शनिवार को बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार पांच दिसंबर को अमेरिकी डॉलर मूल्य वर्ग वाले वैश्विक बांड के परिपक्व निवेश की अदायगी करनी थी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के प्रवक्ता आबिद कमर ने अखबार को बताया, 'हमने एक अरब डॉलर का भुगतान कर दिया है।’’ उन्होंने बताया कि सिटीग्रुप को भुगतान कर दिया है, जो निवेशकों को धन हस्तांतरित करेगा। बता दें कि आर्थिक बदहाली से गुजर रहा Pakistan डिफॉल्टर होने के करीब पहुंच था। पाकिस्तान को 5 दिसंबर तक पांच साल के सुकुक या इस्लामिक बॉन्ड की मैच्युरिटी पर 1 बिलियन अमरीकी डालर का भुगतान करना था। राजनीतिक उथल-पुथल और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ बातचीत को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में पाकिस्तान का डिफॉल्ट जोखिम तेजी से बढ़ा है। मिसाइल टेस्ट के बाद North Korea पर प्रतिबंधों की बौछार, क्यों भड़के हैं अमेरिका और जापान डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, देश के डिफॉल्टर बनने के जोखिम को पांच साल के क्रेडिट-डिफॉल्ट स्वैप (CDS) से मापा जाता है। सीडीएस एक तरह का बीमा कॉन्ट्रैक्ट होता है, जो कि किसी निवेशक को देश के डिफॉल्टर बनने की दशा में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
← पिछली खबर'Bharat Jodo Yatra' से खत्म होगी राजस्थान Congress की मुश्किल? भाजपा पर क्या होगा असरअगली खबर →कभी पूल में तो कभी समंदर किनारे दिखीं Disha Patani , बिकिनी पहन दिए किलर पोज
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।