हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4022 नव॰

भारत के रास्ते पर चलने जा रहा पाकिस्तान, अमेरिका के दबाव के बाद भी उठाया बड़ा कदम

shahbaz sharif
WhatsApp ↗
क्रूड ऑयल को लेकर Pakistan भारत के रास्ते पर चलने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तानी मंत्री ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान को रूस से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता है। मालूम हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, लेकिन इन सबके बावजूद भारत बड़े स्तर पर रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीद रहा है। ऐसे में अब बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने रूस से तेल खरीदना लगभग तय कर लिया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को रूसी तेल खरीदने से नहीं रोक सकता है और ऐसा जल्द ही संभव होगा। डार ने पिछले दिनों दुबई में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान डार ने अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें पश्चिम के प्रतिबंधों के बीच रूस से तेल खरीद के मामले पर चर्चा की गई थी. Donald Trump फिर लड़ेंगे US राष्ट्रपति का चुनाव, 2 साल पहले ही की उम्मीदवारी का घोषणा वित्त मंत्री ने सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "हमने अमेरिकी (विदेश विभाग) अधिकारियों से कहा कि अमेरिका हमें रूस से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता क्योंकि हमारा पड़ोसी देश भारत भी रूस से तेल खरीद रहा है।" इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह रूस से तेल खरीदने में दिलचस्पी रखता है बशर्ते वह भारत के समान दर पर दिया जाए।  
← पिछली खबरSavarkar ने अंग्रेजों को लिखी थी चिट्ठी, कहा था- सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूंअगली खबर →IND vs NZ Live Streaming: टीवी पर आप ऐसे देख सकते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव मैच
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।