हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:1022 नव॰

'भारत के भाव' पर रूस से तेल खरीदने को तैयार Pakistan , वित्त मंत्री ने अमेरिकी में किया ऐलान

shahbaz
WhatsApp ↗
विनाशकारी बाढ़ और लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से जूझ रहे Pakistan ने रूस की ओर रुख किया है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा है कि उनका देश रूस से उसी भाव पर तेल खरीदने को तैयार है, जिस भाव पर पड़ोसी देश भारत को उपलब्ध कराया जा रहा है। इशाक डार पाकिस्तान के नवनियुक्त वित्त मंत्री हैं। द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, उन्होंने ये टिप्पणी अमेरिका (यूएस) की आधिकारिक यात्रा के दौरान की। मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए, मंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण बहुत कठिनाई हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि अगर पाकिस्तान रूस से रियायती ईंधन खरीदता है तो पश्चिमी देशों को उससे कोई समस्या नहीं होगी। द न्यूज ने इशाक डार के हवाले से कहा, "मैंने वाशिंगटन में अपनी 4 दिवसीय यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों, अमेरिका, सऊदी अरब और अन्य देशों के अधिकारियों के प्रमुखों के साथ 58 बैठकें की हैं।" पाकिस्तान में बाढ़ पर चर्चा के लिए आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में, पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक के अधिकारियों ने वहां एक संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत की है। पाक मंत्री ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, "बाढ़ के कारण पाकिस्तान को 32.40 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान को पुनर्वास कार्य के लिए 16 अरब डॉलर से अधिक की जरूरत है।" एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान भुखमरी की ओर बढ़ रहा है। पूरे देश में अभूतपूर्व बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित पाकिस्तान अब रूस की ओर देख रहा है। पाकिस्तान यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच प्रतिबंधों से प्रभावित रूस से गेहूं खरीदने की योजना बना रहा है। मॉस्को में पाकिस्तानी राजदूत शफकत अली खान ने समाचार एजेंसी TASS के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "दोनों तकनीकी पक्ष पहले से ही इस पर चर्चा कर रहे हैं। हम रूस से गेहूं खरीदना चाहते हैं।" Pakistan के अस्पताल का खौफनाक मंजर, तालिबान भी बोला- यह कसाइयों का देश है पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि जब मामला खाद्य संकट का हो और खाद्य आपूर्ति की बात आए तो वे रूस को एक दीर्घकालिक और स्थिर भागीदार के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा, "...रूस हमारे लिए एक नए आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। पहले हम अलग-अलग देशों से करते थे। जब हमारे लिए खाद्य आपूर्ति की बात आती है तो हम रूस को एक दीर्घकालिक, स्थिर भागीदार के रूप में देखते हैं।"  
← पिछली खबरसाजिद खान को लेकर अली फजल-उर्फी जावेद ने निकाला गुस्सा, बोले- ‘Bigg Boss से तुरंत करो बाहर’अगली खबर →UAE vs SL: टीम को मिली शर्मनाक हार; लेकिन जुनैद सिद्दीकी ने 109 मीटर का लंबा SIX लगाकर जीता दिल, इस मामले में बने नंबर वन
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।