हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2022 नव॰

Imran Khan केस में पाक सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, 24 घंटे का अल्टीमेटम; स्वतः संज्ञान लेने की चेतावनी भी

imran'
WhatsApp ↗
Imran Khan पर हुए जानलेवा हमले के केस में अब पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट की भी एंट्री हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पुलिस प्रमुख फैसल शाहकर को 24 घंटे के भीतर मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हैरानी जताई कि अभी तक मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया। अगर ऐसा ही रहा तो सुप्रीम कोर्ट मामले का स्वतः संज्ञान लेगा। बता दें कि 3 नवंबर को पीटीआई के मार्च के दौरान हुए जानलेवा हमले में इमरान खान के पैर पर गोली लग गई थी। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हो गए थे। दरअसल, पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) उमर अता बंदियाल ने इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर स्वत: संज्ञान लेने की चेतावनी दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेपी ने पंजाब के महानिरीक्षक (आईजी) फैसल शाहकार से भी पूछा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई? पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने पूछा, "हमें बताएं कि प्राथमिकी कब दर्ज की जाएगी? प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का एक ठोस कारण होना चाहिए।" सीजेपी ने आईजी को मामले की जांच के लिए अधिकारियों को बुलाने का निर्देश देते हुए कहा, "कानून के अनुसार काम करना है, अदालत आपके साथ है।" पाकिस्तान के इस पुलिसकर्मी पर मेहरबान हुई 'Lakshmi Mata', रातों-रात बन गया करोड़पति पुलिस की सुप्रीम कोर्ट में दलील आईजी शाहकर जिन्होंने पंजाब सरकार से अलग होने का फैसला किया है और मुख्यमंत्री परवेज इलाही के नेतृत्व में मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के साथ काम करने से इनकार कर दिया है, ने अदालत को सूचित किया कि "हमने प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में पंजाब के सीएम से बात की है लेकिन उन्होंने कुछ आपत्तियां व्यक्त की हैं।"  
← पिछली खबरअंधेरी में दिखी Uddhav Thackeray को रोशनी, मुश्किल वक्त में बूस्टर डोज; कैसे एकनाथ शिंदे को झटकाअगली खबर →Bigg boss 16: गौतम-सौंदर्या ने कैमरे के सामने की 'गंदी बात', अब्दु ने उड़ाई खिल्ली बोले- बाथरूम में...
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।