LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
02:3425 अग॰

Pakistan का लाहौर बना अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

pakistan
Pakistan के लाहौर में जमीन हड़पने की घटनाओं में बढ़ोतरी से शहर में करीब 30 प्रतिशत तक अपराध बढ़ गए हैं। इसके साथ ही यह शहर अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह के तौर पर भी सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में हाउसिंग सोसायटियों की संख्या में वृद्धि और बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियों के कारण भू-माफियाओं की हलचल तेज हुई है। अवैध तरीकों से संपत्तियों पर कब्जा करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे ज्यादातर स्थानीय लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। शहर में ऐसा देखा जा रहा है कि लोकल सिक्योरिटी अधिकारियों का अधिकतम समय जमीन से जुड़े विवादों को निपटाने में ही बीत रहा है। इस स्थिति में स्ट्रीट क्राइम से जुड़ी घटनाओं पर पुलिस प्रशासन ध्यान ही नहीं दे पाता है। बताया जा रहा है कि भूमाफिया से निपटने में एक सीनियर पुलिस अधिकारी की संदिग्ध भूमिका को लेकर शहर में बहस छिड़ी हुई है। आरोप है कि भूमि हड़पने वालों ने पुलिस अधिकारी की नाक के नीचे मालिकों को उनकी मूल्यवान संपत्तियों से बेदखल कर दिया। लाहौर में भूमि सटोरियों का उत्पात रिपोर्ट के मुताबिक, माफियाओं ने लाहौर में भूमि सटोरियों के जरिए उत्पात मचा रखा है। ये लोग हाउसिंग सोसायटियों के लिए काम करते हैं और आसानी से फर्जी दस्तावेज हासिल कर लेते हैं। पुलिस विभाग के आधिकारिक आंकड़ों को देखें तो लाहौर में डकैती और अन्य जघन्य अपराधों की संख्या में 150 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। भारत के रास्ते पर चलने जा रहा पाकिस्तान, अमेरिका के दबाव के बाद भी उठाया बड़ा कदम सदर डिवीजन में लूटपाट की अधिक घटनाएं आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सदर डिवीजन में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच सबसे अधिक लूट के 2,499 और चाइल्ड रेप के 49 केस दर्ज हुए। आंकड़ों से पता चलता है कि इसी अवधि के दौरान लाहौर में कुल मिलाकर अपराध की 1,65,524 घटनाएं दर्ज की गईं। स्थानीय लोग बढ़ती आपराधिक घटनाओं से तंग आ गए हैं, उनमें प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
← पिछली खबरIND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के बाद चमके भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड को ले डूबी विलियमसन की धीमी पारीअगली खबर →Himachal Pradesh में तो टेंशन बढ़ा गए बागी, लेकिन गुजरात में BJP के लिए नहीं हैं बड़ी चुनौती; समझिए कैसे
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।