हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3122 नव॰

Pandit Hari Prasad Chauasia ने बनारस में बांसुरी से जीत लिया दिल, संकटमोचन शताब्दी वर्ष में बिखेरी जादुई आवाज

Pandit Hari Prasad Chauasia
WhatsApp ↗
Pandit Hari Prasad Chauasia संकटमोचन में चल रहे शताब्दी वर्ष के संगीत समारोह में बांसुरी का जादू बिखेरते दिखे। हरिप्रसाद चौरसिया ने सुरों का समा बांधा। प्र्स्तुति देखने वाले लोगों ने कहा, पंडित चौरसिया की हर सांस में स्वर बसते हैं। उन्होंने अपनी मुरली से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। पूरा संकटमोचन उनकी बांसुरी से गूंज उठा। 80 वर्ष से ज्यादा की उम्र में भी उनके पक्के सुरों को सुन दर्शक हैरान दिखे।संकट मोचन संगीत समारोह में काफी ज्यादा भीड़ भी उमड़ी। कला और संस्कृति की नगरी काशी की जनता का जमावड़ा दिन प्रतिदिन लग रहा है। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा संकट मोचन गूंज उठा। बीते 10 अप्रैल से हर शाम को 7:30 बजे से संगीत के महाकुंभ का आगाज हो जाता है और यह भोर तक चलता है। बताया जा रहा है कि यह संकट मोचन संगीत समारोह का शताब्दी वर्ष है। इस लिहाज से तैयारियां खास हैं। बीती शाम पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, अनूप जलोटा, बांसुरी वादन करते पंडित रोनू मजूमदार, कत्थक प्रस्तुत करते पंडित राजेंद्र गंगानी वह गायन प्रस्तुत करते नीरज पारेख ने अपनी आवाज से समा बांधा।
← पिछली खबरNikay Chunav 2023 : कांग्रेस ने Varanasi में 21 पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची की जारीअगली खबर →पूर्व सांसद Atiq Ahmed की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या, भाई अशरफ को भी सुलाया मौत की नींद, VIDEO
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।