राजनीति
पूर्व सांसद Atiq Ahmed की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या, भाई अशरफ को भी सुलाया मौत की नींद, VIDEO

उत्तर प्रदेश के पूर्व सपा सांसद Atiq Ahmed की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हथियारबंद अपराधियों ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी मौत की नींद सुला दिया। समाचार एजेंसी ANI ने दोनों की मौत की पुष्टि की है।
बता दें कि अतीक अहमद 18 साल पहले बसपा विधायक की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या का दोषी करार दिया गया था। अतीक को प्रयागराज की कोर्ट से सजा सुनाई जानी थी। इससे पहले शनिवार को मेडिकल के लिए ले जाते समय प्रयागराज में अतीक और उसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बता दें कि अतीक अहमद 18 साल पहले बसपा विधायक की हत्या के गवाह उमेश पाल की हत्या का दोषी करार दिया गया था। अतीक को प्रयागराज की कोर्ट से सजा सुनाई जानी थी। इससे पहले शनिवार को मेडिकल के लिए ले जाते समय प्रयागराज में अतीक और उसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटनास्थल की वीडियो में देखा जा सकता है कि अतीक की डेड बॉडी सफेद, जबकि भाई अशरफ की काली कमीज में पड़ी है। प्रथम दृष्टया देखने पर ऐसा लगता है कि गोली सिर में मारी गई है, क्योंकि अतीक के शव के पास सिर से खून बहते दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी ने डीजीपी और मुख्य सचिव को प्रयागराज भेजा है। पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने की भी खबरें हैं। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक बयान नहीं आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को भांपते हुए प्रदेश में धारा 144 लगा दी है। पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं। हत्या के बाद पुलिसकर्मियों के सामने तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। Atiq Ahmed की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में गोली मारी गई। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।#WATCH | Uttar Pradesh: Moment when Mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf Ahmed were shot dead while interacting with media.
(Warning: Disturbing Visuals) pic.twitter.com/xCmf0kOfcQ — ANI (@ANI) April 15, 2023
ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed murdered : तीन लोग मीडियाकर्मी बनकर आए, मारी गोली
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01कांग्रेस नेता डॉ यासमीन राव का इस्तीफा, जिला अध्यक्ष को हटाना पड़ा महंगा
02विधानसभा चुनाव परिणाम पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, लोगों का जताया आभार
03तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, पार्टी में जश्न का माहौल
04कुमारास्वामी के घर पर हो रही थी बिजली चोरी, पकड़े जाने पर बोले 'मै जुर्माना भर दूंगा'
05'मैं महज शिकायतकर्ता', लोकपाल की CBI जांच के आदेश पर बोले निशिकांत दुबे
06