हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5422 नव॰

28 साल बाद मुंबई का डॉन बनकर लौट रहे रजनीकांत

rajinikanth
WhatsApp ↗
पैन इंडिया फिल्मों की बाढ़ से कई साल पहले पैन इंडिया सुपरस्टार बन चुके रजनीकांत इस साल बड़ा धमाका करने वाले हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'जेलर' का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसे देखने के बाद फैन्स के मुंह खुले रह गए थे. अपने ट्रेडमार्क तेवर भरे अंदाज में दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार रजनीकांत को देखकर फैन्स को यकीन हो गया था कि ये साल 'थलाइवा' का होने वाला है. लेकिन फैन्स की खुशी को और भी ज्यादा बढ़ाने वाली खबर ये है कि इस साल रजनीकांत एक नहीं, दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसी साल रिलीज के लिए तैयार रजनीकांत की दूसरी फिल्म 'लाल सलाम' से, उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस लुक को देखने के बाद तो फैन्स की एक्साइटमेंट संभाले नहीं संभल रही. 'लाल सलाम' को रजनीकांत की बेटी, ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट कर रही हैं. 8 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहीं ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अपने पिता, 'पावर मैगनेट' रजनीकांत का 'लाल सलाम' लुक शेयर किया है. 'लाल सलाम' में रजनी जो किरदार निभा रहे हैं, उसका एक आइकॉनिक पास्ट कनेक्शन भी है. https://khaberhindi.com/kerala-story-screen-stop-in-tamilnadu/ 'लाल सलाम' की कहानी और रजनीकांत का किरदार रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐश्वर्या की फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी 90s की मुंबई (तब बॉम्बे) पर बेस्ड है. 'लाल सलाम' की कहानी में क्रिकेट के खेल का एक बड़ा रोल होगा. तमिल स्टार्स विष्णु विशाल और विक्रांत फिल्म में मेन लीड हैं. विष्णु खुद पहले एक क्रिकेटर रह चुके हैं और फिल्म में एक क्रिकेटर के रोल के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.
टैग्स#rajinikant#don
← पिछली खबरसऊदी, UAE, अमेरिका और भारत शुरू करने जा रहे ये काम, चीन की उड़ेगी नींदअगली खबर →आईपीएल में रोचक हुई प्लेऑफ की जंग, सभी 10 टीमें अब भी रेस में, जानें पूरा समीकरण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।