अंतरराष्ट्रीय
सऊदी, UAE, अमेरिका और भारत शुरू करने जा रहे ये काम, चीन की उड़ेगी नींद

भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जल्द ही एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं जो मध्य-पूर्व के देशों को रेल नेटवर्क के माध्यम से जोड़ेगा. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के जरिए मध्य-पूर्व को समुद्री लेन के माध्यम से दक्षिण एशिया से जोड़ा जाएगा. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इसी संबंध में रविवार को अमेरिका, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्षों से सऊदी अरब में मुलाकात की है.
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सिओस के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर चर्चा की. अमेरिका चाहता है कि इस प्रोजेक्ट में भारत की रेल नेटवर्क का जाल बिछाने की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया जाए. अमेरिका इस प्रोजेक्ट के जरिए मध्य-पूर्व में चीन और उसके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के बढ़ते प्रभाव को कम करना चाहता है.
https://khaberhindi.com/coronation-in-different-world/
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट, जिसे ब्लू डॉट नेटवर्क कहा जा रहा है, की नींव पहली बार 18 महीने पहले I2U2 फोरम में बातचीत के दौरान पड़ी थी. इस फोरम में भारत, इजरायल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है. 2021 के अंत में इस फोरम को मध्य-पूर्व में सामरिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर चर्चा के लिए बनाया गया था. मध्य-पूर्व को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट में भारत की रेल नेटवर्क की विशेषज्ञता काफी अहम मानी जा रही है.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06