हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:0522 नव॰

Rucks in Hospital, सरकारी अस्पताल में श्रद्धालु की मौत पर बवाल, जमकर बवाल

Rucks in Hospital
WhatsApp ↗
Rucks in Hospital, मथुरा के सौ शैय्या जिला संयुक्त अस्पताल में एक श्रद्धालु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया। मृतक के परिजनों के साथ कुछ लोगों ने स्टाफ पर हमला कर दिया। वहीं परिजनों ने स्टाफ के साथ मारपीट भी की। अस्पताल में तोडफोड़ भी की। यह भी आरोप है कि हमलावर एक कर्मचारी को पिस्टल के दम कार में अगवा करके ले गए। उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद रास्ते में फेंककर फरार हो गए। इस मामले में दो नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी बेटी के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। ये लोग यहां एक होटल में ठहरे। राजकुमार संदिग्ध हालात बेहोश हो गए। उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत होने के कारण स्टाफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं सूचना पर मृतक के परिजन आए। वहीं शव के पोस्टमार्टम की बात पता चलने पर आक्रोशित हो गए।
← पिछली खबरJasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में करेंगे वापसीअगली खबर →Guru Govind Singh Jayanti, हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु गोबिंद सिंह को दी श्रद्धांजलि
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।