LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
21:5624 अग॰

Sajid Khan Birthday: 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट साजिद खान का विवादों से रहा है पुराना नाता, 15 साल की उम्र में गए थे जेल

sajid khan
Bigg Boss 16 contestant Sajid Khan Birthday: निर्देशक साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। साजिद एक निर्देशक होने के साथ ही साथ होस्ट, कॉमेडियन और एक्टर भी हैं। साजिद खान इन दिनों बिग बॉस में नजर आ रहे हैं, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं। बिग बॉस में साजिद खान के आने के बाद से काफी विवाद देखने को मिल रहा है। वहीं शो में भी वो काफी विवादों में रहते हैं, हालांकि ऐसा नहीं है कि साजिद पहली बार विवादों में हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं निर्देशक के बारे में कुछ खास बातें... बतौर डीजे भी किया काम... साजिद खान, कामरान खान और मेनका खान के बेटे हैं। साजिद की पढ़ाई मुंबई से ही हुई है और कहा जाता है कि 16 की उम्र से उन्होंने बतौर डीजे काम करना शुरू कर दिया था। वहीं साजिद का करियर साल 1995 में टीवी शो मैं भी डिटेक्टिव के होस्ट से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने इक्के पे इक्का (1996) को होस्ट किया। वहीं टीवी शो 'कहने में क्या हर्ज है' में साजिद ने ट्रिपल रोल निभाया था, जिसके करीब 200 एपिसोड्स टेलीकास्ट हुए थे। ये सो 1997 से 2001 तक टेलीकास्ट हुआ था। Salman Khan Niece: सलमान खान की भतीजी भी अपना डेब्यू करने के लिए तैयार, 2023 की इस फिल्म में आएंगी नजर! नच बलिए और IGT 2 को किया जज साजिद ने स्टैंड अप शो साजिन नंबर वन में स्टैंड अप भी किया। 2008 में साजिद खान ने टॉक शो साजिद सुपरस्टार्स को होस्ट किया। साजिद खान, फराह खान के भाई हैं और कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। साजिद की फिल्मोग्राफी में हे बेबी, डरना जरूरी है, हाउसफुल सीरीज, हमशक्ल आदि शामिल हैं। वहीं साजिद खान, टीवी शोज भी होस्ट और जज कर चुके हैं। साजिद ने 'नच बलिए 5 और 6' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट 2' को भी जज किया है। बतौर एक्टर साजिद खान, झूठ बोले कौवा काटे, मैं हूं न, मुझसे शादी करोगी और हैप्पी न्यू ईयर में नजर आए हैं।  
← पिछली खबरगुजरात में NOTA और निर्दलीय बिगाड़ते हैं चुनावी गणित, आंकड़े दे रहे गवाहीअगली खबर →पैसे कितने ही मिलें, लेकिन IPL खेलना चाहते हैं जो Joe Root; बताया क्या है कारण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।