LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
19:4023 अग॰

अमेरिका की अदालत से Saudi Prince को मिली राहत, पत्रकार की हत्या का केस खारिज

saudi_prince_salman
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने Saudi Prince  मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ अमेरिका स्थित पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की मुकदमे को मंगलवार को खारिज कर दिया । बाइडन प्रशासन ने जोर देकर कहा था कि क्राउन प्रिंस को इस मामले में मुकदमे से कानूनन छूट प्राप्त थी। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के जज जॉन डी. बेट्स ने प्रिंस मोहम्मद को मुकदमे से बचाने के लिए अमेरिकी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। हालांकि जज बेट्स का कहना था कि खाशोगी की हत्या में उनके शामिल होने के आरोप विश्वसनीय थे। सऊदी अरब के अधिकारियों की एक टीम ने 2018 में इस्तांबुल में वाणिज्य दूतावास के अंदर खशोगी की हत्या कर दी थी। वाशिंगटन पोस्ट के एक स्तंभकार खशोगी ने सऊदी अरब के शासक प्रिंस मोहम्मद के कठोर तरीकों की आलोचना की थी। अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी की तरफ से कहा गया कि सऊदी के प्रिंस के खिलाफ केस होने की वजह से दोनों देशों के बीच में दरार पैदा हो गई है। Imran Khan के हाथ से जाएगी अपनी ही पार्टी की कमान? चुनाव आयोग ने शुरू की प्रक्रिया बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ही सऊदी अरब ने ओपेक के तेल उत्पादन में कटौती करने का फैसला कर दिया था। अमेरिका ने सप्लाई पहले की तरह बहाल करने का आग्रह किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद अमेरिका को दूसरा झटका सऊदी अरब ने चीन के राष्ट्रपति को निमंत्रण देकर दिया है। खाड़ी देशों के सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में शी जिनपिंग को बुलाया गया है। बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच भी आजकल तनाव बढ़ा है। ताइवान के मुद्दे पर भी दोनों देश आमने-सामने हैं। पत्रकार खशोगी की बात करें तो वह अपने कुछ शादी के दस्तावेज लेने के लिए सऊदी के वाणिज्य दूतावास गए थे। उनकी मंगेतर बाहर ही इंतजार कर रही थीं। प्रिंस के दो सहयोगियों का भी नाम इस हत्या में था। हालांकि बाइडेन प्रशासन ने पहले ही उन्हें दंडमुक्त कर दिया था।
← पिछली खबरMCD में जीत के बाद Kejriwal को चाहिए 2 चीजें, पीएम मोदी से भी मांगा आशीर्वादअगली खबर →बिग बॉस में Soundarya Sharma हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, नहाते वक्त बाथरूम में घुस गए शालीन भनोट
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।