हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2422 नव॰

Imran Khan के हाथ से जाएगी अपनी ही पार्टी की कमान? चुनाव आयोग ने शुरू की प्रक्रिया

imran khan
WhatsApp ↗
इसी साल पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल किए गए पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan पर अब चुनाव आयोग की दोहरी मार पड़ने वाली है। दरअसल पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को उन्हीं की पार्टी के प्रमुख के पद से हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को तोशखाना मामले में उनकी अयोग्यता के बाद पार्टी प्रमुख के पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की। पूर्व प्रधानमंत्री को नोटिस जारी किया गया है। मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को तय की गई है। बता दें कि इमरान खान उपहार खरीदने के मामले में दोषी पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। Imran Khan  ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए तोशखाना नामक राज्य डिपॉजिटरी से रियायती मूल्य पर कई उपहार खरीदे थे जिनमें एक महंगी ग्रेफ कलाई घड़ी भी शामिल थी। बाद में उन्होंने इसे लाभ के लिए बेच दिया था। जिसके बाद इमरान को "झूठे बयान और गलत घोषणा" करने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था। बता दें कि तोशाखाना, पाक सरकार का एक विभाग है, जहां अन्य सरकारों के प्रमुखों, विदेशी हस्तियों द्वारा राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को दिए गए उपहारों को रखा जाता है। नारी तू नारायणी ! Samsung first woman boss, ली यंग ही सैमसंग की पहली महिला अध्यक्ष क्या है इमरान खान का तोशाखाना मामला?पाक की सत्ता संभालने के बाद आए इमरान खान को आधिकारिक यात्राओं के दौरान अमीर अरब शासकों से महंगे उपहार मिले, जो तोशाखाना में जमा किए गए थे। बाद में उन्होंने उसे प्रासंगिक कानूनों के अनुसार रियायती मूल्य पर खरीदा और उसे भारी मुनाफे पर बेच दिया। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने सुनवाई के दौरान ईसीपी को बताया कि राज्य के खजाने से खरीदे गए उपहारों की बिक्री से 21.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर लगभग 58 लाख रुपये प्राप्त हुए।
← पिछली खबरमहाराष्ट्र ने बंद की कर्नाटक के लिए बस सेवा, अब शरद पवार ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमअगली खबर →Shardul Thakur की फिटनेस पर आया अपडेट, क्या खेल पाएंगे बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा ODI?
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।