ताजा खबरें
Umesh Pal Murder case में दूसरी बड़ी कार्यवाही, दो मंजिला मकान जमींदोज

Umesh Pal murder case, प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में जिला प्रशासन की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धूमनगंज थाना क्षेत्र के कालिंदीपुरम इलाके में माफिया अतीक अहमद एक करीबी कहे जाने वाले सफदर अली के दो मंजिला मकान को जमींदोज कर दिया। सफदर के इस मकान की कीमत 3 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
सफदर की प्रयागराज शहर के जॉनसन गंज इलाके में आर्म्स की एक दुकान है। आरोप है कि सफदर ने माफिया अतीक अहमद और उन गुर्गों को आर्म्स सप्लाई किए है जिससे उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पहली बार इस कार्रवाई के लिए 3 बुलडोजर लगाए गए जिसमें एक पोकलैंड मशीन भी शामिल है।
Varanasi, खंडहर में मिला लापता बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस
इधर सफदर का कहना है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बिना किसी पूर्व नोटिस के उनके घर बुलडोजर चला दिया है। उनका यह भी कहना है कि अतीक अहमद और उसके गैंग के साथ उनकी कोई ना तो संबंध है और ना ही उन्होंने कभी किसी तरह की आर्म्स सप्लाई किए है।
शासन ने किसी और के बहकावे में आकर उन पर यह कार्रवाई की है। उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बुलडोजर कि यह शहर में दूसरी कार्रवाई है इसके पहले कल जफर अहमद का चकिया स्थित मकान भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जमींदोज कर दिया था
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Varanasi, 36 वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा
02Varanasi, दरोगा से मारपीट मामले के अभियुक्त को मिली जमानत, तीन आरोपियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
03बाबा साहेब की रो रही होगी आत्मा, 5 साल में बढ़े दलित अपराध के मामले, आंकड़ों पर एक नजर
04Christmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेश
05Varanasi, गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारी अंतिम दौर में, जन्म की सजाई जाएगी झांकी
06