LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
03:1424 अग॰

श्रीलंका के क्रिकेटर Danushka Gunathilaka पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार

danushka_gunathilaka
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 से एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के बल्लेबाज Danushka Gunathilaka रेप केस में गिरफ्तार हो गए हैं। सिडनी में उनके ऊपर रेप का मामला दर्ज हुआ है। श्रीलंका की टीम गुणातिलका के बिना ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट चुकी है। गुणातिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर भेजने के बजाए टीम के साथ रखा था। श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों के मुताबिक एक महिला की शिकायत पर क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था। ये मैच शनिवार को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। सिडनी में खेले गए इस मैच में गुणातिलका नहीं खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के साथ थे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मैच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। समझा जाता है कि 31 वर्ष के गुणतिलका को तड़के गिरफ्तार करके सिडनी शहर पुलिस थाने ले जाया गया । दो नवंबर को एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीलंका टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया ,'' धनुष्का गुणतिलका को कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है । श्रीलंकाई टीम उसके बिना ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गई है ।'' South Africa vs Netherlands T20 WC: 'चोकर्स' का तमगा फिर मिला द. अफ्रीका को, नीदरलैंड से हारकर टूर्नामेंट से हुई बाहर - श्रीलंकाई टीम रविवार को इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुणतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गया। इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही।न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर भी श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी का जिक्र किया है ।    
← पिछली खबरMaharashtra में BJP के साथ जाएंगे कांग्रेस के 22 विधायक? उद्धव ठाकरे के करीबी का बड़ा दावाअगली खबर →Himachal Assembly Elections:निर्दलीय-नोटा को मिले वोटों से भी कम था कांग्रेस की हार का अंतर,15 सीटों पर थी कांटे की टक्कर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।