हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4622 नव॰

Maharashtra में BJP के साथ जाएंगे कांग्रेस के 22 विधायक? उद्धव ठाकरे के करीबी का बड़ा दावा

uddhav_thackeray_and_devendra_fadnavis_1666943721
WhatsApp ↗
Maharashtra  की राजनीति में नया विवाद जन्म लेता दिख रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी चंद्रकांत खैरे ने कांग्रेस विधायकों में फूट का दावा कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद उन्होंने बयान को वापस ले लिया। खैरे का कहना था कांग्रेस के 22 विधायक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ जाने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को औरंगाबाद में रैली के दौरान खैरे ने कहा था कि न्यायपालिका ने 16 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था, तो फडणवीस ने सरकार को बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए 22 कांग्रेस विधायकों को तैयार रखा है। उन्होंने कहा था, 'अगर शिंदे गुट के विधायक अयोग्य घोषित होते हैं, तो दल बदल कानून के प्रावधानों के आधार पर सरकार का गिरना तय है। इससे बचने के लिए फडणवीस ने 22 कांग्रेस विधायकों को तैयार रखा है, ताकि सरकार चलती रहे।' Gujrat में किसका बजेगा डंका, BJP, कांग्रेस और AAP में कौन भारी? इधर, खैरे के बयान पर कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'खैरे का बयान गैर जिम्मेदाराना था और इसकी जरूरत नहीं थी। उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए, जहां कई विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने शिंदे के साथ हाथ मिलाया था।'  
← पिछली खबरSouth Africa vs Netherlands T20 WC: 'चोकर्स' का तमगा फिर मिला द. अफ्रीका को, नीदरलैंड से हारकर टूर्नामेंट से हुई बाहरअगली खबर →श्रीलंका के क्रिकेटर Danushka Gunathilaka पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में हुए गिरफ्तार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।