LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:5423 अग॰

Stone Currency: यहां नोट-सिक्के नहीं चलती है पत्थर की करेंसी!

stone
Rai Stone Value: चीजों को खरीदने-बेचने के लिए सदियों पहले पैसे का लेनदेन शुरू हो गया था. आज दुनिया के लगभग हर देश के पास अपनी करेंसी (Currency) है. 21वीं सदी में आते-आते दुनिया कहां से कहां पहुंच गई है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पत्थर की करेंसी (Stone Currency) चलती है. यहां चीजों की खरीद-फरोख्त पत्थर देकर की जाती है. पत्थर वाली करेंसी की चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. यहां कागज के नोट नहीं चलते और ना ही सिक्के चलते हैं. मुद्रा के रूप में यहां लोग पत्थरों का इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन सी अनोखी जगह है. कहां चलती है पत्थर की करेंसी? जान लें कि जब दुनिया में मुद्रा का चलन शुरू नहीं हुआ था तो लोग चीजों को खरीदने के लिए बार्टर सिस्टम (Barter System) का इस्तेमाल करते थे. बार्टर सिस्टम में सामान के बदले कोई उतनी ही वैल्यू रखने वाला सामान दिया जाता था. अगर किसी को बकरी खरीदनी है तो उसको उसके बदले भेड़ या अन्य सामान देना होता था. बता दें कि पत्थर की करेंसी अभी भी यप द्वीप (Yap Island) में चलती है. यप आईलैंड प्रशांत महासागर में स्थित है. हैरान कर देने वाली बात है कि एक तरफ इंसान जहां चांद तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी तरफ यप आईलैंड में आज भी पत्थर की मुद्रा चलती है. UN: मुस्लिम देश तालिबान को 21वीं सदी में ले जाने में मदद करें यहां इंसानों जितनी बड़ी है करेंसी गौरतलब है कि यप महाद्वीप में छोटे से लेकर इंसान जितने बड़े पत्थर करेंसी के रूप में चलते हैं. जानकारी के मुताबिक, यप आईलैंड करीब 100 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है. यहां करीब 12 हजार लोग रहते हैं. यप आईलैंड में कई छोटे-छोटे गांव हैं. यहां हर परिवार के पास पत्थर के रूप में करेंसी है. उस पत्थर के ऊपर परिवार का नाम भी लिखा है. करेंसी माने जाने वाले इन पत्थरों के बीच एक छेद होता है. पत्थर जितना भारी होता है, उसका मूल्य उतना ही ज्यादा होता है. ज्यादा और भारी पत्थर वाले परिवार को यहां अमीर माना जाता है.
← पिछली खबरTeam India: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच इस खिलाड़ी की चोट पर आया बड़ा अपडेटअगली खबर →नीतीश के रोके भी नहीं रुक रहे Upendra Kushwaha! अब सबके सामने दे दिया ये बड़ा बयान
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।