हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:0922 नव॰

नीतीश के रोके भी नहीं रुक रहे Upendra Kushwaha! अब सबके सामने दे दिया ये बड़ा बयान

kushwaha
WhatsApp ↗
Upendra Nitish Kumar Dispute: बिहार (Bihar) की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू (JDU) में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बीच जुबानी जंग जारी है. आज उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार किया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू को खून-पसीने से सींचा है. नीतीश कुमार खुद भी कहें तो पार्टी नहीं छोडूंगा. पिछले कुछ समय से कुछ बातें मेरे बारे में कही जा रही हैं और मुख्यमंत्री भी उन बातों को बढ़ावा दे रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि आरजेडी के साथ समझौता हुआ है. मैं जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाने की अपनी मांग को दोहराता हूं. जेडीयू नहीं छोड़ेंगे उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के संसदीय बोर्ड के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चाहे नीतीश कुमार खुद मुझसे जेडीयू छोड़ने के लिए कहें, मैं यह नहीं करूंगा. मैंने जिम्मेदारी ली है. मैं इस पार्टी को बचाने के लिए लड़ूंगा. जेडीयू आज जिस हालत में हैं, मैं उससे निराश हूं. Swami Prasad Maurya ने अब मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, बोले- नेताजी का किया गया अपमान मुख्यमंत्री को दी ये सलाह इसके अलावा पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री से बस इतना ही कहना चाहता हूं कि वो पहचान करें कि कौन उनका अपना है और कौन पराया है.
← पिछली खबरStone Currency: यहां नोट-सिक्के नहीं चलती है पत्थर की करेंसी!अगली खबर →बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में सरस्वती पूजा की दिखी धूम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।