अंतरराष्ट्रीय
Strict Dress Code: इस मुस्लिम देश में परीक्षा हॉल में 'अबाया' नहीं पहन सकेंगी छात्राएं, ऑर्डर नंबर 120 हुआ जारी

Saudi Arabia New Rule: सऊदी अरब की छात्राएं भविष्य में एक्जामिनेशन हॉल हॉल में 'अबाया' नहीं पहन सकेंगी. सऊदी अरब के प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से परीक्षाओं के दौरान अबाया पहनने पर बैन (Ban on Abaya) लगा दिया है. सऊदी शिक्षा और प्रशिक्षण मूल्यांकन आयोग (ETEC) ने कहा कि परीक्षा हॉल में सभी छात्राओं को स्कूल के नियमों का पालन करना होगा.
सोशल मीडिया से मिली खबर
'अबाया' सऊदी अरब में लड़कियों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्के को कहते हैं. काले रंग के इस लिबास में उनका पूरा शरीर ढका होता है. गौरतलब है कि अरब प्रायद्वीप समेत दुनियाभर के कई मुस्लिम देशों में अबाया (सिर से पांव तक पहना जाने वाला ढीला कपड़ा) पहना जाता है. ईटीईसी ने सऊदी की एक लड़की डालिया के ट्वीट का जवाब देते हुए ने ट्वीट किया, 'परीक्षा देने के समय अबाया पहनना मना है.'
Coronavirus Cases Update: चीन के अलावा ये देश बढ़ा रहे टेंशन, सप्ताह भर में कोरोना के लाखों केस
क्राउन प्रिंस बदल रहे देश की छवि
सऊदी सरकार ने 2017 में ETEC की स्थापना की थी. ETEC को आम बोलचाल की भाषा में एजुकेशन एवेल्यूशन अथॉरिटी कहा जाता है. यह अथॉरिटी मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के तहत काम करती है. आपको बताते चलें कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) देश की इकॉनमी को ऑयल सेक्टर के पिलर से शिफ्ट करने के साथ देश के एजुकेशन सेक्टर को मॉडर्न बनाना चाहते हैं. तरक्की के लिए तालीम सबसे जरूरी होती है इसलिए सऊदी प्रशासन ने खासतौर पर ऑर्डर नंबर 120 जारी किया था. सऊदी सरकार के नए नियमों के मुताबिक ऑर्डर नंबर 120 के तहत किए जाने वाले आदेश का सख्ती से पालन करना होता है.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06