हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:1722 नव॰

6 करोड़ साल पुराने डायनासोर का कंकाल की नीलामी, 61 लाख डॉलर की लगी बोली

t rex skeleton
WhatsApp ↗
ज्यूरिख में 3 टिरेनासॉरस रेक्स डायनासोर की हड्डियों से मिला कर बने ट्रिनिटी कंकाल की हाल ही में नीलामी हुई। 3.9 मीटर ऊंचे इस कंकाल को 3 टी रेक्स के करोड़ों साल पुराने कंकालों को जोड़ कर बनाया गया था। इसे नीलामी के लिए 9 बड़े डिब्बों में भर कर इसे अमेरिका से स्विट्जरलैंड (switzerland) लाया गया था। बता दें कि ज्यूरिख (zurich) के कोलर ऑक्शन हाउस में इसकी नीलामी हुई। इसकी नीलामी के बोली 48 लाख स्विस फ्रैंक से शुरू हो कर 55 लाख स्विस फ्रैंक पर खत्म हुई। ट्रिनिटी को एक अज्ञात अमेरिकी नागरिक ने बिक्री के लिए पेश किया था और उम्मीद की जा रही थी कि यह 50 से 80 लाख स्विस फ्रैंक में बिकेगी। जानकारी के मुताबिक इसे एक यूरोपीय म्यूजियम ने खरीदा है। गौरतलब है कि ट्रिनिटी जिन कंकालों को मिला कर बनाया गया है, उनकी खोज 2008 से 2013 के बीच हेल क्रीक और लांस क्रीक से हुई थी। इससे पहले भी हुई टी रेक्स के कंकालों की नीलामी इससे पहले इलाके में दो और टी रेक्स के कंकालों (t rex skeleton) की खोज की गई थी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों कंकालों की नीलामी भी हो चुकी है। इनमें से एक कंकाल 'सू' को 1997 में नीलाम किया गया था। इसे क्रिस्टी में बेचा गया था। इसको कीमत 84 लाख डॉलर की कीमत पर बेचा गया था जबकि 'स्टैन' को उसी नीलामी घर में 3.18 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड कीमत पर 2020 में बेचा गया था। https://khaberhindi.com/sudan-gold-mine/   हालांकि, कुछ लोग इस नीलामी को अनुचित बता रहे हैं। इनमें कशेरुकी जीवाश्म विज्ञानी थॉमस होल्त्स का नाम भी शामिल है। उनका कहना है कि अलग-अलग जीवों की हड्डियों को जोड़ कर एक कंकाल बनाना भ्रामक और गलत है। इस कंकाल की हड्डियों का आधे से ज्यादा हिस्सा तीन टी रेक्स का है। होल्त्स का कहना है कि यह वास्तव में हड्डियों को नमूना नहीं बल्कि एक आर्ट इंस्टॉलेशन है। बता दें कि हाल के वर्षों में इन नीलामियों में करोड़ों डॉलर का लेनदेन हुआ है। विशेषज्ञों चेतावनी दे रहे हैं कि इस तरह के नमूनों को निजी हाथों में दिया जाना विज्ञान के लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि फिर ये रिसर्चरों की पहुंच से दूर हो जाएंगे।  
← पिछली खबरSachin Tendulkar: शारजाह की मैच विनिंग पारी की सिल्वर जुबली आज, अकेले दम पर जिताया क्वालिफायरअगली खबर →Nikay chunav: भगवानपुर निर्दल प्रत्याशी मिथिलेश पटेल, बोले- जनता का मिल रहा प्यार
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।