हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5722 नव॰

Nikay chunav: भगवानपुर निर्दल प्रत्याशी मिथिलेश पटेल, बोले- जनता का मिल रहा प्यार

Mithilesh Patel
WhatsApp ↗
वाराणसी के भगवानपुर वार्ड नम्बर 76 के युवा निर्दल प्रत्याशी मिथलेश पटेल चुनाव प्रचार में क्षेत्र की जनता से मिलकर वोट करने की अपील की. मिथिलेश पटेल ने वार्ड नंबर 70 के जनता से कहा कि मतदान करने जरूर जाइएगा । इस बार जातिवाद पार्टीवाद से उठकर एक शिक्षित एवं योग्य उम्मीदवार को मतदान कीजिएगा। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके । आपका जनप्रतिनिधि ही आपकी आवाज उठाने का काम करेगा और आपकी समस्याओं से लड़ने का भी काम करेगा । इसलिए आपको सही व्यक्ति का चुनाव करना बहुत जरूरी है। मिथलेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवानपुर वार्ड नंबर 76 बीएचयू से सटा हुआ क्षेत्र है। इसके पहले यहां पर ग्राम प्रधान का चुनाव होता था। इस बार नगर निकाय चुनाव हो रहा है। इस क्षेत्र में पिछले 5 सालों में जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हो पाया है। मेरे जीतने के बाद यहां पर लोगों को सड़क, सीवर, पेयजल, जल निकासी सहित विभिन्न प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उनको दूर करने के प्रयास किया जाएगा। मिथिलेश पटेल ने आगे बताया कि वह विदेश से एमबीए की डिग्री लेने के बाद एक न्यूज़ चैनल भी चला रहे हैं। लेकिन वह समाज सेवा क्षेत्र में जुड़े हुए हैं जिससे वह लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम कर सकें । इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक कार्य भी किए हैं । उन्होंने आगे कहा कि लोगों को अब जातिगत एवं पार्टीगत से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए क्योंकि एक अच्छा नेता ही उनकी समस्याओं को दूर करने का काम कर सकता है। इसलिए इस बार लोग निर्दल प्रत्याशी के रूप में मिथिलेश पटेल को अपना मतदान देकर जिताने का कार्य करें
← पिछली खबर6 करोड़ साल पुराने डायनासोर का कंकाल की नीलामी, 61 लाख डॉलर की लगी बोलीअगली खबर →पत्नी को ताबूत में जिंदा दफन करने वाला मांग रहा रिहाई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।