LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
08:5823 अग॰

Tata के इस स्टॉक ने दिया 6000% का रिटर्न, निवेशकों की हुई चांदी

ratan tata
पिछले एक दशक के दौरान जिन कुछ कंपनियों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है उसमें टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi Limited) भी शामिल है। बीते 10 साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5000 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। यानी तब जिस किसी ने इस कंपनी में निवेश करके अबतक उसे होल्ड किया होगा वह आज मालामाल हो गया होगा। आइए जानते हैं कि इस साल कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है? एनएसई (NSE) में 9 नवबंर 2012 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 109.78 रुपये थे। जोकि शुक्रवार (28 अक्टूबर 2022) को 6870 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था। यानी बीते 10 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6157.97 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। 5 साल पहले जिस किसी ने इस कंपनी पर दांव लगाया होगा और अबतक होल्ड किया होगा उसका रिटर्न 700.23 प्रतिशत तक बढ़ गया है। निवेशकों के लिए पिछला एक साल भी शानदार रहा है। इस मुश्किल दौर में कंपनी के शेयर का भाव 14.99 प्रतिशत बढ़ा है। तिमाही नतीजों ने किया कंपनी को गदगद, dividend का हुआ ऐलान; रिकॉर्ड डेट घोषित रूस और यूक्रेन युध्द की वजह से इस साल शेयर मार्केट में लगातार उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी टाटा एलेक्सी ने बेहतर रिटर्न दिया है। साल 2022 में टाटा के इस स्टॉक ने निवेशकों को 16.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दस साल पहले जिस किसी निवेशक ने टाटा एलेक्सी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न अब तक होल्ड करने पर 62.57 लाख रुपये हो गया होगा।  
← पिछली खबरICC Mens T20 World Cup 2022: कटरीना कैफ ने थामा बल्ला तो ब्यूटी देख क्लीन बोल्ड हुए भज्जी, ईशान-सिद्धांत ने की दमदार फील्डिंगअगली खबर →(बिना शीर्षक)
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।