हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
21:0622 नव॰

पाक महीना रमजान सभी बुराइयों का त्याग करा प्रेम का सन्देश देता है | स्वामी ओमा द अक्

Ramadan
WhatsApp ↗
वाराणसी, कैंटोनमेंट स्थित क्लब स्प्रिचुअल बाय अक् के प्रांगण में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। यहां हिन्दू /मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया। स्वामी ओमा अक् ने बताया कि उक्त रोजा पार्टी हर वर्ष शबेकद्र के दिनों में 15 वर्षो से मै खुद रोज़े रहकर रोज़ेइफ्तार का आजोजन कराता हूँ और सभी मुस्लिम बंधू को दावत देकर हिन्दू साथी अक् संस्थान के सदस्य बड़ी मुहब्बत और प्रेम के साथ रोज़ेदार की ख़िदमत कर हिंदुस्तान की जो ख़ूबसूरती है आपसी प्रेम,भाईचारे को जोड़ने का काम करते है l और रोज़ा ही नहीं इंसान को हर अच्छी चीज़ों से जुड़कर उसे लोगो में बढ़ावा देते रहना चाहिए जिससे आजके नवजवान को सीख मिले और आने वाले समय में भी हिंदुस्तानी परंपरा से नईपीढ़ी जुडी रहे. इस दौरान सब इंस्पेक्टर थाना सिगरा वसीम खान ने रमजान के पाक माह पर प्रकाश डाला और नमाजियों को सब्र और खुदा का पैगाम दिया। इस मौके पर समाजसेवी साकिब भारत ने कहाँ की हिंदुस्तान की धरोहर है भाईचारा जो हम सबके बीच से कट्टरतरा को समाप्त कर प्रेम की भाषा सिखाती हैं भारत बनाती है , इफ्तार में मौजूद हितेश अक्,विशाल भारत, सुजीत केसरी,गोपाल भारत,रोहित अग्रवाल, सलमान खुर्शीद,शहीद खान, आकिब खान ,आमिर कमाल, लकी अक् बहुद्दीन सिद्दीकी, अबू हासिम,नुरुल हसन, इमरान खां,मुमताज़ भारत, फरहान गाजीपुरी,हाजी तौफीक बड़ी संख्या में लोग तथा मौलाना मौजूद थे।
टैग्स#varanasi#ramajan mah
← पिछली खबरHate tweet पर रोक लगाएगा Twitterअगली खबर →Atiq Ahmed के वकील के घर के पास फेंका गया बम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।