हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4622 नव॰

TTP ने पाकिस्तानी सैनिकों को बनाया बंधक, खैबर पख्तूनख्वा में CTD HQ पर कब्जा

shahbaz sharif
WhatsApp ↗
पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP का टकराव बढ़ता जा रहा है। अब खबर है कि TTP ने अपने साथियों को छुड़ाने की कोशिश में पाकिस्तान के कई सैनिकों की हत्या कर दी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। टीटीपी ने नवंबर में ही पाकिस्तान में हमले तेज करने के ऐलान कर दिया था। एक मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि टीटीपी ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा में बन्नू कैंटॉनमेंट सेंटर के काउंटर टैरेरिज्म डिपार्टमेंट (CTD) को निशाना बना लिया। इस दौरान सीटीडी के कई सदस्यों और पाकिस्तान सेना के जवानों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार, 6-7 टीटीपी लड़ाके सीटीडी स्टेशन पहुंचे थे। आगे बताया कि उन्होंने पूछताछ के लिए लाए गए साथियों को आजाद कराया और 15-20 लोगों को बंधक बनाकर भवन पर कब्जा कर लिया। न्यूज18 के अनुसार, सीटीडी मुख्यालय के अंदर मौजूद टीटीपी के सदस्यों ने एक वीडियो मैसेज भी जारी किया, जिसमें कहा गया, 'सूबेदार मेजर खुर्शीद अकरम के साथ 8 और जवानों को बंधक बनाया गया है।' रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अफगानिस्तान के लिए सुरक्षित रास्ते की मांग की थी। पीएम मोदी, RSS से नहीं डरते... प्रदर्शनों से घबराए पाकिस्तानी विदेश मंत्री Bilawal Bhutto खबर है कि इससे पहले भी टीटीपी के लड़ाकों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प हो चुकी है। कहा जा रहा है कि तालिबान के लड़ाकों की तरफ से हमला करने के बाद चमन बॉर्डर क्रॉसिंग इलाके में कई बच्चों समेत आम नागरिक घायल हो गए थे। खास बात है कि घटना उस समय हुई जब यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) पाकिस्तान सेना के मुख्यालय पहुंचे थे। 28 नवंबर को ही टीटीपी ने सरकार के साथ जून में तय हुए सीजफायर को खत्म करने का ऐलान कर दिया था। साथ ही लड़ाकों से रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा था।
← पिछली खबर'Bharat Jodo Yatra' के डेढ़ महीने में काफूर हुई तेलंगाना कांग्रेस की एकता, 13 ने छोड़ी पार्टीअगली खबर →Rules Of 2023: 1 जनवरी से बदल जाएंगे बैंक के ये नियम,
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।