हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5822 नव॰

Ukraine russia war: 24 घंटे में यूक्रेन के कई शहरों पर 75 मिसाइलें दागी, जेलेंस्की बोले- ईरानी ड्रोन हुआ यूज

ukraine
WhatsApp ↗
Ukraine russia war: रूस ने सोमवार को 24 घंटे के भीतर यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरो में 75 मिसाइलों से अटैक किया। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में हुए इस रूसी हमले में कई नागरिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी आंकड़ा सामने नहीं आया है। माना जा रहा है क्रीमिया पुल पर हुए एक विस्फोट के बाद यह रूस की तरफ से बदले की कार्रवाई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमले में ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है। कहा कि हम सरेंडर करने वाले नहीं हैं। सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे राजधानी कीव में धमाकों की आवाजें सुनाई दी थी। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने दावा किया कि सुबह इमारतों के ऊपर काला धुआं दिख रहा था। इस बीच अपुष्ट रूप से यह भी दावा किया जा रहा है कि रूसी हमले में राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की का दफ्तर भी नष्ट कर दिया गया है। युद्ध के शुरुआती हफ्तों में रूस द्वारा यूक्रेन के कई शहरों पर सफलता पूर्वक कब्जा कर लिया गया था लेकिन, धीरे-धीरे यूक्रेन ने बढ़त बना ली। अब अपनी सनक पूरी करने के लिए रूसी सेना की ओर से कीव समेत कई शहरों पर फिर से हमले तेज कर दिए गए हैं। हमें दुनिया के नक्शे से मिटाने की कोशिश में रूस... Kyv समेत कई शहरों में मिसाइल अटैक पर भड़के जेलेंस्की जानकारी है कि रूस ने कम से कम 75 मिसाइलों से हमला किया है। ये हमले राजधानी कीव के अलावा, पश्चिम में ल्वीव, टेरनोपिल और ज़ाइटॉमिर में, मध्य यूक्रेन में निप्रो और क्रेमेनचुक, दक्षिण में ज़ापोरिज़्झिया और पूर्व में खारकीव में किए गए हैं।
← पिछली खबरकरीना की तरह अब Shehnaz Gill को फैन ने की छूने की कोशिशअगली खबर →गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच फैल गई थी Mulayam Siangh के मारे जाने की अफवाह, ऐसे नाकाम हुई हत्‍या की साजिश
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।