अंतरराष्ट्रीय
ukraine russia war: कीव में फिर दागी ईरानी मिसाइलें, रूस का हफ्ते में दूसरा बड़ा एयर अटैक

ukraine russia war: यूक्रेन की राजधानी कीव की सड़कें एक बार फिर ड्रोन मिसाइलों से दहल उठी। सोमवार तड़के रूस की तरफ से यहां की इमारतों पर मिसाइलें दागी गई हैं। स्थानीय लोगों को विस्फोटों की तीन आवाजें आई हैं। यह सप्ताह में दूसरा सबसे बड़ा हमला है। इससे पहले भी रूस ने कीव समेत कई शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलें दागी थी। इस बार भी ईरान की कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। कीव में रूस की तरफ से दागी जा रही मिसाइलों के हमले का मंजर भी सामने आया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडोमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने राजधानी कीव के केंद्रीय शेवचेनकिव्स्की जिले में कई विस्फोटों की आवाज सुनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कीव पर सोमवार तड़के "कामिकेज ड्रोन" द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "रूसियों को लगता है कि इससे उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह उनकी हताशा को दर्शाता है।"
हवाई हमले के साथ ही सायरन से डर गए स्थानीय
जानकारी के अनुसार, तीन विस्फोट सुबह 6:35 से 6:58 बजे के बीच हुए। पहले विस्फोट से कुछ समय पहले हवाई हमले के सायरन बजाए गए। शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक विस्फोट राजधानी के केंद्रीय शेवचेनकिवस्की जिले में हुआ।
इसी हफ्ते जा सकती है UK पीएम liz truss की कुर्सी, 100 सांसदों ने कर ली तैयारी
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी, "सभी सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। एयर अलर्ट जारी है। लोगों से निवेदन है कि आश्रयों में रहें!" हमले में मारे जाने वाले लोगों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?
02Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत
03Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती
04महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता
05यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी
06