हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:1322 नव॰

Varanasi, भक्तों के प्रेम में अत्यधिक स्नान से बीमार पड़े भगवान

lord Jagannathan
WhatsApp ↗
Varanasi, बाबा विश्वनाथ की नगरी में भक्तों के प्रेम में अत्यधिक स्नान से नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ बीमार पड़े,15 दिन करेंगे विश्राम,भगवान अब एक पखवाड़े तक विश्राम कर प्रतीक रूप से औषधीय काढ़े का भोग पीकर स्वस्थ्य होगे। आषाढ़ माह के अमावस्या तिथि पर मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में परम्परानुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भगवान जगन्नाथ के जलाभिषेक का आयोजन किया गया। अत्यधिक जलाभिषेक से बीमार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं के कपाट रविवार शाम सेे पखवारे भर के लिए बंद हो जायेगा। Train Accident : रेल दुर्घटना से मर्माहत हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य, मृतकों के सद्गति हेतु की कामना सोमवार से भगवान को काली मिर्च, लवंग, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, जायफल, खांडसारी, तुलसी दल से बने काढ़े का भोग लगेगा। 15 दिन बाद स्वस्थ होने पर भगवान श्रद्धालुओं को पुन: दर्शन देंगे। गौरतलब हो कि वाराणसी की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का निर्वहन करने श्रद्धालु आज सुबह से ही अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में जुटने लगे।
← पिछली खबरVaranasi, गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आये युवा अधिवक्ताअगली खबर →Varanasi, दो मिनट मौन रख दी मृतकों को श्रद्धांजलि, बाबा से की प्रार्थना
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।