हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:2222 नव॰

Varanasi, केक काट कर सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

akhilesh yadav
WhatsApp ↗
Varanasi, महज 38 वर्ष की उम्र में देश के सबसे बड़े सूबे के मुख‍िया बनने वाले अख‍िलेश यादव का आज जन्‍म द‍िन है। इस मौके पर प्रदेश के साथ ही वाराणसी में भी उनका जन्‍मद‍िन धूम धाम से मनाया जा रहा है। सपाई केक काट कर अपने नेता को जन्‍मद‍िन की बधाई दे रहे हैं। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों को कपड़े, बिस्कुट, चॉकलेट, कॉपी, पेंसिल व अन्य जरूरत की चीजों के साथ-साथ खाद्य पदार्थ वितरित किए। Akhilesh Yadav Birthday, लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन किशन दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखने का काम किया जा रहा है। साथ ही लोकतंत्र बचाने के लिए क्षेत्र के कई इलाकों में लोक जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर किशन दीक्षित, रविकांत विश्वकर्मा, ईशान श्रीवास्तव, राहुल यादव, राहुल गुप्ता, संदीप मिश्रा, आशीष यादव, महेश, अर्पित, अभिषेक, सैफ, गुड्डू मास्टर, गुरुदयाल, अजहर, अयान, आदि रहें।
← पिछली खबरAkhilesh Yadav Birthday, लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिनअगली खबर →Teesta Setalvad को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, तत्काल सरेंडर करने के हाईकोर्ट ऑर्डर पर हैरान हुई शीर्ष अदालत
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।