LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:5523 अग॰

रश्मिका मंदाना नहीं इस एक्ट्रेस को Vijay Deverakonda ने बताया अपना ‘प्यार’, किया ट्वीट

vijay
Vijay Deverakonda तेलुगू इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। उनका बॉलीवुड डेब्यू सफल नहीं रहा। कुछ समय पहले उनकी फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी। विजय का नाम साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से जोड़ा जाता रहा है। दोनों इंडस्ट्री के हॉटेस्ट एक्टर्स में से है। हालांकि अभी तक उन्होंने साफ तौर पर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है। इस बीच विजय ने अपने ट्वीट से सभी को चौंका दिया जिसमें उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु को अपना ‘प्यार’ बताया। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज के दिनों से सामंथा की फिल्मों को देखते आ रहे हैं। साउथ फिल्में जिस तरह हिंदी भाषी क्षेत्रों में तहलका मचा रही हैं उसके बाद सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म यशोदा का फैन्स को इंतजार है। फिल्म सरोगेसी रैकेट की कहानी है। सामंथा इसमें सरोगेट मां बनी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशोदा को तमिल और तेलुगू में बनाया गया है। इसे हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया जाएगा। ‘गोविंदा को गोविंदा’ बनाने वाले इस्माइल श्रॉफ के निधन पर इंडस्ट्री ने जताया दुख विजय ने शेयर किया ट्रेलर विजय देवरकोंडा अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘उनसे प्यार हो गया था जब एक कॉलेज के बच्चे के रूप में मैंने उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखा था। आज मैं उनकी हर चीज की प्रशंसा करता हूं। वह बहुत प्यारी हैं। आप सभी के साथ शेयर करते हुए खुशी महसूस हो रही है, सामंथा की नई फिल्म यशोदा का ट्रेलर। 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘
← पिछली खबरपहले आज के कानून लागू कर लो, फ्रीबीज पर फैसला आपके दायरे से बाहर; EC को कांग्रेस ने दिया 'ज्ञान'अगली खबर →गधे को बाप बनाना पड़ता तो मैं वह भी करता... शोएब मलिक को टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं शामिल करने पर क्या बोल गए वसीम अकरम?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।