हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2722 नव॰

अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की नेक पहलः स्वावलम्बी युवतियों को वितरण करेगा 225 सिलाई मशीन व लैपटॉप

Annapurna Temple Trust
WhatsApp ↗
Varanasi : काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट लगातार समजाहित के कार्यों में जुटा रहाता है. प्रशिक्षित स्वावलम्बी युवतियों को काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ने 225 सिलाई मशीन और कंप्यूटर शिक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को लैपटॉप वितरण करेगा. सत्रान्त के अवसर पर 225 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र एवं सिलाई मशीन प्रदान करेगा. उक्त कार्यक्रम आर्य महिला पी०जी० कॉलेज के सभागार में सम्पन्न होगा. अन्नपूर्णा मंदिर के महन्त शंकर पुरी जी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अन्नक्षेत्र ट्रस्ट महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ स्वावलम्बी भी बना रहा है. जिससे वर्तमान दौर में उन्हें आजीविका के लिए कहीं अन्यत्र न भटकना पड़े. महंत ने यह भी बताया कि जिन महिलाओं का प्रशिक्षण सत्र 2020-2021 में पूर्ण हो गया था और कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण सिलाई मशीन नहीं मिल पाया था. इस वर्ष उन सभी 104 प्रशिक्षित महिलाओं को भी सिलाई मशीन वितरित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ट्रस्ट विगत कई वर्षों से अनेकों कार्य समाजहित हेतु करता आ रह है और आगे भी करता रहेगा. वहीं मंहत ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के सत्र पूर्ण होने पर डी०सी०ए० एवं टेली कोर्स में प्रथम आने वाले छात्र/छात्राओं को लैपटॉप एवं सभी छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया जायेगा| प्रबन्धक काशी मिश्र ने बताया की इस वर्ष महन्त श्री के नेक पहल से दो वर्ष पूर्व प्रशिक्षित महिलाओं को भी मशीन प्रदान किया जायेगा जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। समस्त कार्यक्रम 1 जून को आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में प्रातः 10 बजे से होगा. पत्रकार वार्ता के दौरान महन्त जी के साथ ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी के०जनार्दन शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.  
← पिछली खबरलॉरेंस बिश्नोई कौन है? कॉलेज स्टूडेंट आखिर कैसे बना इतना बड़ा गैंगस्टर ?अगली खबर →Varanasi : श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु की प्रतिमा व मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।