हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:2722 नव॰

Pathaan Box Office Collection Day 8: 350 करोड़ से इतने कदम दूर है शाहरुख खान की फिल्म, धमाकेदार है आंकड़े

pathan
WhatsApp ↗
Pathaan Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची है। जिसके बाद फिल्म सिनेमाघरों से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज 7 दिनों के अंदर ही 300 करोड़ रुपये कमाई का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया। अब ये फिल्म जल्दी ही 350 करोड़ रुपये की कमाई की सीमा भी पार करने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस आंकड़े को छूने में फिल्म को ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। फिल्म की कमाई के आधिकारिक आंकड़े सामने आ चुके हैं। यहां जानें अभी तक फिल्म ने कुल कितनी कमाई कर ली है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सबसे तेज कमाई करते हुए 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब ये फिल्म सबसे तेज 350 करोड़ रुपये कमाने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले दिन बुधवार को 55 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को फिल्म ने 68 करोड़ रुपये कमाए थे। शुक्रवार को फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि, शनिवार को फिल्म ने 51.50 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को फिल्म ने कुल 58.50 करोड़ रुपये कमाए थे। Pathan Day 6 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने छठे दिन कमाए 25 करोड़, जानें कितनी हुई कुल कमाई? सोमवार 25.50 करोड़ रुपये कमाए थे। मंगलवार को बढ़कर ये रकम 22 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि, बुधवार को फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने अभी तक कुल 336 करोड़ रुपये कमा लिए थे। अब ये फिल्म जल्दी ही 350 करोड़ रुपये की रकम की ओर बढ़ रही है। जो संभवत फिल्म इसी वीकेंड तक हासिल कर लेगी।  
← पिछली खबरAssembly Elections: बीजेपी नगालैंड की 20 और मेघालय की सभी 60 सीटों लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों के नाम का ऐलानअगली खबर →Bihar News : सोन नदी के पास 20 घंटे तक लगा रहा जाम, प्रशासन बेखबर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।