हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:5522 नव॰

Assembly Elections: बीजेपी नगालैंड की 20 और मेघालय की सभी 60 सीटों लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bjp
WhatsApp ↗
Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने नगालैंड की 20 सीटों के लिए जबकि मेघालय की सभी 60 सीटों ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, ‘हम नगालैंड की 60 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. बाकी सीटें हमारे गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी को दी गई हैं.‘ बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ‘हम मेघालय की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हमारी टैगलाइन है 'एम पावर मेघालय' यानी मोदी के दम पर मेघालय और वहां बनेगी डबल इंजन की सरकार.’ बता दे निर्वाचन आयोग ने गत 18 जनवरी को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी. तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों का ऐलान 2 मार्च को एक साथ होगा. युवाओं पर मायावती की नजरें, BSP Youth Wing बनाने की तैयारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठ रही मांग  
← पिछली खबरPakistan Mosque Blast: पेशावर के मस्जिद में पुलिस की वर्दी में घुसा था हमलावर, सुरक्षा बलों को दिया था चकमाअगली खबर →Pathaan Box Office Collection Day 8: 350 करोड़ से इतने कदम दूर है शाहरुख खान की फिल्म, धमाकेदार है आंकड़े
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।