हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1322 नव॰

Pathaan Teaser: एक्शन की सुनामी लेकर आ गया 'पठान', 'किंग ऑफ एक्शन' बनने की तैयारी में SRK!

pathan
WhatsApp ↗
Pathaan Teaser: शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद एक बात तो पूरी तरह साफ है कि 'किंग ऑफ रोमांस' अब 'किंग ऑफ एक्शन' बनने की तैयारी में हैं। फिल्म का टीजर बहुत धमाकेदार और प्रॉमिसिंग है। टीजर देखकर लगता है कि शाहरुख खान अपनी इस फिल्म के जरिए 'धूम' और 'वॉर' जैसी एक्शन ब्लॉकबस्टर्स को भी पछाड़ सकते हैं। फाइटर जेट से लेकर Racing Cars तक और सुपर बाइक्स के लेकर हैलिकॉप्टर्स तक, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म में सिद्धार्थ आनंद ने सब कुछ इस्तेमाल किया है। 'वॉर' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म में शाहरुख खान को ऐसे अवतार में पेश किया है जैसे शायद उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। टीजर वीडियो में दीपिका पादुकोण जहां ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं वहीं जॉन अब्राहम एक्शन के तूफान में बिजली की कड़का देते हैं। फिल्म के टीजर में कुछ जगह 'धूम' और 'वॉर' जैसी फीलिंग जरूर आती है, लेकिन ऐसा शायद गाड़ियों और कारों के इस्तेमाल की वजह से है। लेकिन कहना होगा कि शाहरुख खान के बर्थडे पर इससे बड़ा तोहफा शायद किंग खान के फैंस के लिए कुछ नहीं हो सकता था। Urfi Javed ने साझा किया इंटरकोर्स से यंग दिखने का साइंस, बताया कैसे 7गुना कम दिखती है उम्र टीजर पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन? बात करें पब्लिक रिएक्शन की तो कमेंट सेक्शन में बेहिसाब लोगों ने फिल्म के टीजर को लेकर अपना एक्साइटमेंट लेवल शेयर किया है और किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शाहरुख खान की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही थीं, माना जा रहा था कि शाहरुख खान का करियर खत्म हो गया है, लेकिन इस टीजर के जरिए शाहरुख खान ने साबित कर दिया है कि 'पठान' अभी जिंदा है।  
← पिछली खबरयूक्रेन में कब और कैसे किया जाए nuclear weapons का इस्तेमाल, रूसी सेना के अधिकारी कर रहे बातअगली खबर →India vs Bangladesh T20 WC Match : बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची भारतीय टीम, करीबी मैच में 5 रन से हराया
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।