LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 21 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
23:3021 सित॰

Dirty bomb के बहाने यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन, भारत ने रूस को दी चेतावनी

putin
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच परमाणु हमले का खतरा बढ़ता जा रहा है। Dirty bomb  के बहाने पुतिन की सेना यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकती है। दरअसल रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण यानी ‘डर्टी बम’ के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। रूस का दावा है कि यूक्रेन ऐसे बम से उकसाने की कोशिश कर रहा है जिसमें परमाणु क्षमता हो सकता है। हालांकि रूस को अब भारत से भी खुली चेतावनी मिली है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन द्वारा "डर्टी बम" के संभावित इस्तेमाल के बारे में रूस की चिंताओं से भारत को अवगत कराया। जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से निकाला जाना चाहिए और किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शोइगु ने फोन पर हुई बातचीत में सिंह को यूक्रेन के मौजूदा हालात से अवगत कराया जिसमें ‘डर्टी बम’ का इस्तेमाल करके उकसावे वाली कार्रवाई को लेकर चिंताएं शामिल हैं। रूस और यूक्रेन में बढ़ती शत्रुता के बीच रूस के रक्षा मंत्री की पहल पर बातचीत की गई। Unilever ने वापस लिए Dove और Tresemmé शैम्पू, कैंसर का है रिस्क; सावधानी से करें इस्तेमाल मंत्रालय ने कहा, ‘‘सिंह ने संघर्ष के जल्दी समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के मार्ग को अपनाने की जरूरत पर भारत का रुख दोहराया।’’ उसने कहा, ‘‘उन्होंने संकेत दिया कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प को नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों के इस्तेमाल की संभावना मानवता के मूलभूत सिद्धांत के खिलाफ है।’’ मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर भी चर्चा की।  
← पिछली खबरUnilever ने वापस लिए Dove और Tresemmé शैम्पू, कैंसर का है रिस्क; सावधानी से करें इस्तेमालअगली खबर →Urfi Javed मुश्किल में, कभी नहीं सोचा होगा अपने कपड़ों को लेकर ऐसी मुसीबत में फंसेंगी
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।