LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
17:0425 अग॰

Unilever ने वापस लिए Dove और Tresemmé शैम्पू, कैंसर का है रिस्क; सावधानी से करें इस्तेमाल

unilever
दुनिया की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर ने डव और ट्रेसेमे समेत अपने कई ड्राई शैम्पू वापस ले लिए हैं। कंपनी ने इन शैम्पूज में कैंसर कारक केमिकल बेंजेन होने की बात सामने आई थी। इसके बाद ही कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया था। शुक्रवार को फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने जिन ब्रांड्स को वापस लिया है, उनमें Nexxus, Suave, ट्रेसेमे और टिगी भी शामिल हैं। ये शैम्पू सिर में ज्यादा डैंड्रफ होने पर इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। कंपनी ने उन शैम्पूज को वापस लेने का फैसला लिया है, जिनकी मैन्युफैक्चरिंग अक्टूबर 2021 से पहले की गई थी। कंपनी के इस कदम ने एक बार फिर से एरोसोल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर सवाल खड़ा कर दिया है। एरोसोल पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स उन उत्पादों को कहा जाता है, जिन्हें लिक्विड पदार्थ के तौर पर प्लास्टिक के डिब्बों में भरा जाता है। करीब डेढ़ साल के अंदर कई ब्रांड्स ने अपने पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स को सेफ्टी के चलते वापस लिया गया है। जॉनसन ऐंड जॉनसन ने न्यूट्रोजेना को वापस ले लिया था। इसके अलावा एजवेल पर्सनल केयर ने बनाना बोट को वापस ले लिया था। इसके अलावा भी कई कंपनियां अपने उत्पादों को वापस ले चुकी हैं। Diwali पर pregnant women अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी दरअसल बीते साल मई में हुई एक रिसर्च के तहत दावा किया गया था कि इन उत्पादों में कैंसर कारक केमिकल बेंजेन पाया गया था। उसके बाद ही यह फैसला लिया गया है। यह पहला मौका नहीं है, जब स्प्रे वाले ड्राई शैम्पूज में समस्या पाई गई है। P&G की ओर से भी पैंटीन और हर्बल शैम्पूज को वापस लिया जा चुका है। यूनिलीवर का कहना है कि इसी वजह से ड्राई शैम्पू को वापस लिया जा रहा है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उनके उत्पादों में कैंसर कारक केमिकल बेंजेन कितना पाया गया है, लेकिन उसे खतरा मानते हुए उत्पादों को वापस लेने की बात जरूर कही है।  
← पिछली खबरनोट पर हो लक्ष्मी गणेश की तस्वीर, Arvind Kejriwal से पहले BJP नेता ने दिया था सुझावअगली खबर →Dirty bomb के बहाने यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन, भारत ने रूस को दी चेतावनी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।