हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:2622 नव॰

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच कब खत्म होगा युद्ध?

putin
WhatsApp ↗
Vladimir Putin on Russia-Ukrain War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 महीने से युद्ध जारी है और इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन में भीषण तबाही मचाई है. रूस की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं, लेकिन इस यूक्रेन भी उसका सामना कर रहा है और टक्कर दे रहा है. इस बीच बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का बयान आया है और कहा है कि रूस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है. बता दें कि यूक्रेन पर हमले जारी रहने के बीच पुतिन की यह टिप्पणी आई है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक रूसी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि वो यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार हैं और अब सबकुछ उन पर निर्भर करता है. यूक्रेन के साथ जारी संघर्षों के बीच पुतिन ने कहा, 'हम उन सभी के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, जो कुछ स्वीकार्य परिणामों पर बातचीत कर समाधान चाहते हैं. लेकिन, अब सब कुछ उन पर निर्भर करता है. यह हम नहीं हैं जो बातचीत से इनकार करते हैं. यह वे हैं, जो समझौते से इनकार कर रहे हैं.' UN में फिर गूंजा भारत का डंका, इस बात को लेकर हुई दुनियाभर में तारीफ नागरिकों के हितों की रक्षा कर रहे हैं: पुतिन व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यह भी दोहराया कि मास्को के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है. इसके साथ ही उनका मानना है कि क्रेमलिन सही दिशा में काम कर रहा है. पुतिन ने कहा, 'हम अपने राष्ट्रीय हितों, अपने नागरिकों और अपने लोगों के हितों की रक्षा कर रहे हैं.' बता दें कि पुतिन का यह बयान रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार किए जा रहे हमलों के बीच आया है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अकेले रविवार को देशभर में हवाई हमले की चेतावनी दो बार घोषित की गई थी और दोपहर में तीन मिसाइलों ने क्रामटोरस्क शहर को निशाना बनाया. मिसाइलों ने शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है.
← पिछली खबरCorona Panic के बीच वाराणसी में कोविड-19 टीकाकरण पर जोर, बूस्टर डोज लगाने का भी इंतजामअगली खबर →UP Politics: निकाय चुनाव से पहले बनेगी UP BJP की नई टीम
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?01

VIDEO: डॉ जयशंकर बाइडन की विदाई पर सिडनी में हुए सवाल पर बोले- विदेश मंत्री के रूप में मौन रहना गलती...; डोनाल्ड ट्रंप के अंतिम कार्यकाल में चार साल भारत-अमेरिका संबंध कैसे होंगे?

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत02

Israel Hamas War का 14वां दिन, गाजा पट्टी में तबाही के मंजर, PM Modi Palestine के साथ! राष्ट्रपति अब्बास से कहा- मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा भारत

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती03

Israel Hamas War: इजरायल पर हमास के बाद हिजबुल्ला का हमला, रॉकेट के बाद मोर्टार के हमलों से थर्राई यहूदियों की धरती

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता04

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे जी20 नेता

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी05

यूक्रेन संकट को लेकर अलग-थलग पड़े रूस और चीन: ईयू अधिकारी

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार06

ISRO, भारत के पहले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण के लिए तैयार

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।