Logo
  • July 27, 2024
  • Last Update July 25, 2024 2:05 pm
  • Noida

Ukraine Russia War: रूसी सैनिकों के ही खून के प्यासे हो गए पुतिन, सीधे गोली मारने का क्यों दे रहे ऑर्डर?

Ukraine Russia War: रूसी सैनिकों के ही खून के प्यासे हो गए पुतिन, सीधे गोली मारने का क्यों दे रहे ऑर्डर?

Russia shoot its own Soldiers: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों से युद्ध जारी है। यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोन से हमलों के चलते कई इलाके पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। साथ ही, कई जगह बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। अब पुतिन ने ऐसे रूसी सेना के जवानों को गोली मारने के आदेश दिए हैं, जोकि यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र से पीछे हट रहे हों। इस तरह पुतिन खुद ही अपने जवानों के खून के प्यासे हो गए हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूस की सेना यूक्रेन में पीछे हटते हुए पकड़े गए सैनिकों को गोली मारने के उद्देश्य से यूनिट्स की तैनाती कर रही है।

खुफिया अपडेट में दी गई ये जानकारी
एक खुफिया अपडेट में, मंत्रालय ने कहा कि कम मनोबल और लड़ने की अनिच्छा के कारण, रूसी सेना ने शायद ‘बैरियर सैनिकों’ या ‘अवरुद्ध यूनिट्स’ को तैनात करना शुरू कर दिया है। इसमें कहा गया है, “इन यूनिट्स ने अपने पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने की धमकी दी है और इसका इस्तेमाल पिछले कुछ संघर्षों में किया जा चुका है।”

Flood Tracking Tool को गूगल ने और अधिक देशों में फैलाया, 2018 में आई थी भारत की पहली तकनीक

सैनिकों का आत्मविश्वास हो रहा कमजोर
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि रूसी जनरलों ने संभवतः अपने कमांडरों से कहा है कि वे यूक्रेन में रहने वालों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करें। रिपोर्ट्स में यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे रूसी सैनिकों के कमजोर आत्मविश्वास की ओर भी इशारा किया गया है। खासतौर पर सितंबर से जब से यूक्रेन ने वापस से अपने क्षेत्रों पर फिर से कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। रूस की सेना यूक्रेन से पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के लाइमैन शहर सहित देश के कुछ इलाकों में पीछे हट गई है।

 

editor
I am a journalist. having experiance of more than 5 years.

Related Articles