हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:4522 नव॰

दिल्ली फिर हुई शर्मसार, Rajiv Gandhi सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

rape
WhatsApp ↗
राजधानी दिल्ली के Rajiv Gandhi सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक कमरे में चपरासी द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को जीटीबी एंक्लेव थाने में फोन आया कि यूपी के लोनी निवासी नाबालिग लड़की के साथ राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक कमरे में दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। लड़की ने बताया कि उसके पड़ोसी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। Varanasi Car parking Dispute, कार खड़ी करने को लेकर विवाद, फिर अचानक लगा दी आग पीड़ित लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने खुद ही आरोपी को फोन किया था और उससे मिलने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी अस्पताल में चपरासी का काम करता है, वो उसे एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
← पिछली खबररोजाना Walking करने से कम हो सकता है वजन, बस जानिए पैदल चलकर वेट लॉस करने के तरीकेअगली खबर →Ukraine Russia War: रूसी सैनिकों के ही खून के प्यासे हो गए पुतिन, सीधे गोली मारने का क्यों दे रहे ऑर्डर?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।