हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:3922 नव॰

Vishwakarma Jayanti: 36वीं वाहिनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती, हवन-पूजा-आरती में शामिल हुए बड़े अधिकारी

vishwakarma jayanti
WhatsApp ↗
Varanasi में Vishwakarma Jayanti के मौके पर पीएसी रामनगर की 36वीं वाहिनी में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। सर्व विद्या की राजधानी कही जाने वाले वाराणसी में शिल्प,कला,विज्ञान व तकनीक के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की वैदिक रीति से पूजा की गई। निर्माण व सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के शुभ अवसर पर 36वीं वाहिनी में विश्वकर्मा पूजा काफी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सेनानायक डॉ अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के द्वारा वाहिनी परिवहन शाखा में पूरे विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन, हवन व आरती की गई। उपस्थित वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा पूरे विधि -विधान से पूजन व हवन में भाग लिया गया। पूजन के पश्चात चरणामृत व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव -शिविपाल, भगवान सिंह यादव- सूबेदार मेजर, बुद्धि राम- HC MT, समस्त आरक्षी चालक और वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
टैग्स#Vishwakarma Jayanti
← पिछली खबरउदयनिधि ने हमारी आस्था को चोट पहुंचाई: CM शिवराजअगली खबर →Ramashray Babu: मां नेतुला मंदिर बनवाने का संकल्प और खेती-किसानी को समर्पित रहा जीवन, पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।