हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:2022 नव॰

Noida Sector 39 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड़

police encounter
WhatsApp ↗

Noida sector 39 क्षेत्रान्तर्गत बोटेनिकल गार्डन के पास नाले की पटरी पर पुलिस मुठभेड के बाद एक अभियुक्त विशाल पुत्र विनोद शाह निवासी तुलसी निकेतन थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

samanyu college add घायल अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 केटीएम मोटर साइकिल, 1 बैग, 1 तमंचा 315 बोर, 3 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं। Mahashivratri Shiv Vivah: देवाधिदेव महादेव के दिव्य विवाह की तैयारियां, काशी विश्वनाथ को हल्दी के बाद ठंडई, पान और मेवे का भोग , PHOTOS पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया है की 3 फरवरी को उसके द्वारा बोटेनिकल गार्डन पर एक महिला से पर्स छीनने का प्रयास किया गया था, जिसमे बाइक के पीछे बैठी महिला गिर गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। santosh add अभियुक्त के द्वारा पूछताछ में लगभग डेढ दर्जन स्नैचिंग की वारदात करना भी स्वीकार किया है। जिसके तथ्यात्मक साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का 1 साथी दानिश मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है।
← पिछली खबरJammu Kashmir Govt, किसानों के लिए 'सेंसर आधारित स्मार्ट कृषि' परियोजना को मंजूरीअगली खबर →Cheetas in kuno, दक्षिण अफ्रीका से आज भारत पहुंचेंगे चीते, किया गया स्थानांतरण
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।