LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:3323 अग॰

आगरा में एक ग्राम प्रधान के पिता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Rape-Representational-Image-1-1 (1)
आगरा के खेरागढ़ थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के पिता को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया हैं। एसीपी (खेरागढ़) महेश कुमार ने बताया कि एक गांव के प्रधान के पिता दिलीप कंसाना और उसके साथी सतीश ने महिला का शारीरिक शोषण किया और आपित्तजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पिता उसे हैंडपंप दिलाने के नाम एक दिन उसे अपने साथ ले गए और ब्लॉक में इधर-उधर घुमाने के बाद अटा स्थित एक कॉलेज ले गए जहां उसने उसका शारीरिक शोषण किया तथा इस हरकत का वीडियो भी बना लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2021 से उसका लगातार शोषण किया जा रहा था। महेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
← पिछली खबरप्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जनसुनवाई कीअगली खबर →आदित्य-एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी: इसरो
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।